प्रशासन ने लोगों को अलर्ट रहने कहा है. (न्यूज़18 क्रिएटिव)
मुंगेली कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बताया कि मजदूर के कोरोना पॉजिटिव (COVID-19) होने की जानकारी मिलते ही पूरे गांव और आसपास के इलाके को सीलबंद कर दिया गया है.
इसके बाद जिले के एक क्वारंटाइन सेंटर में मजदूर को रखा गया था. एहतिया के तौर पर मजदूर के ट्रेवल हिस्ट्री के आधार पर इसका सैंपल रायपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था. मेडिकल कॉलेज से मंगलवार की शाम आई रिपोर्ट पॉजिटिव निकली. इसके बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया.
मुंगेली में प्रशासन अलर्ट
मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने फौरन अलर्ट मोड पर आ गया. मुंगेली कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बताया कि मजदूर के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिलते ही पूरे गांव और आसपास के इलाके को सीलबंद कर दिया गया है. कोरोना पॉजिटिव मरीज को मंगलवार रात में ही रायपुर रेफर कर दिया गया है. इसके साथ ही जो भी आवश्यक पहल है वो किया जा रहा है. साथ ही कोरोना पॉजिटिव युवक के ट्रेवल हिस्ट्री के आधार पर जांच की जा रही है. मजदूर बस से आए था. इसके साथ जिले के 40 अन्य मजदूर भी साथ में आये थे. अब उन लोगो की ट्रेसिंग कर सभी के सैंपल लिए जा रहे हैं. साथ ही सभी जिलेवासियों से सतर्कता बरतने की अपील लगातार की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार ये युवक अपने भाई के साथ क्वारंटाइन सेंटर में रह रहा था. इस सेंटर के दूसरे कमरे में 3 अन्य मजदूर भी रह रहे हैं. गांव के इस क्वारंटाइन सेंटर में कुल 5 लोग ही थे.
ये भी पढ़ें:
COVID-19: छत्तीसगढ़ में कुल मरीजों का आंकड़ा 100 के पार, तीन दिनों में मिले 34 नए केस
वेंटिलेटर सपोर्ट में हैं पूर्व सीएम अजीत जोगी, मुश्किल वक्त में साथ खड़ी हैं रेणु जोगी
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मुंगेली से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 20, 2020, 9:46 AM IST


