क्रिकेट की दुनिया के नामचीन सितारों में विराट कोहली का भी नाम गिना जाता है। लोग उनकी बल्लेबाजी और फिटनेस के भी दीवाने हैं। विराट कोहली ने आज एक फिटनेस वीडियो अपलोड किया है जिसे देखने के बाद आप भी अपने आप को फिट रखने की कोशिश करेंगे।
नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया में एक जाना माना चेहरा हैं। फिटनेस के लिए उनकी दीवानगी भी किसी से छिपी नहीं है। वह क्रिकेट के लिए जितनी प्रैक्टिस करते हैं, उतना ही वह अपनी बॉडी पर भी ध्यान देते हैं। अक्सर विराट कोहली ऐसी वीडियो को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए शेयर करते हैं, जिसमें वह किसी न किसी जिम एक्सर्साइज को करते हुए नजर आते हैं। लॉकडाउन के दौरान भी उन्होंने आज एक ऐसा कारनामा किया है जिसे देखने के बाद एबी डिविलियर्स ने भी हैरानी जाहिर की है। तो आइए देखते हैं वह वीडियो और जानते हैं कि आखिर इस एक्सर्साइज से हमारी बॉडी को फिट रखने में कितनी मदद मिल सकती है।विराट कोहली ने 20 किलो वजन उठाकर ऐसे किया जंप
वेटलिफ्टिंग के साथ जंप कर रहे हैं कोहली

विराट कोहली वेटलिफ्टिंग के साथ जिम करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसे करना आसान बात नहीं है। वेटलिफ्टिंग ही अपने आप में एक बड़ा चैलेंज होता है लेकिन विराट कोहली ने जो किया है वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है और यह लोगों को फिट रहने के लिए काफी प्रेरित भी करता है। विराट कोहली ने करीब 20 किलो वजन को उठाने के बाद जंपिंग भी की है। हालांकि, इस एक्सर्साइज को ट्राय करने से पहले आप किसी ट्रेनर की मदद जरूर लें, नहीं तो आपको चोट भी लग सकती है। अगर आप के आस पास कोई ट्रेनर या गाइड नहीं है तो 20 किलो का वजन उठाकर करते हुए जंपिंग करने का जोखिम तो बिल्कुल ना उठाएं।
वेटलिफ्टिंग के होते हैं यह फायदे

वेटलिफ्टिंग शरीर को फिट रखने के साथ-साथ हमारे वजन को संतुलित बनाए रखने में भी काफी मददगार साबित होता है। यह आपके पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और इससे पूरी बॉडी की एक्सर्साइज अच्छी तरीके से हो जाती है। वेटलिफ्टिंग करने से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं, मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है, कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है। और तो और इसका सबसे ज्यादा फायदा वेट लॉस के लिए प्रभावी रूप से कार्य करता है। इसलिए विराट कोहली के इस वीडियो से सबक लेते हुए आप भी अपने आप को फिट रखने के लिए नियमित रूप से एक्सर्साइज करें।
रेकमेंडेड खबरें
एक शादीशुदा व्यक्ति के साथ रिलेशन में हूं, अपने माता-पिता को..
फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए यूं काम कर रहा डोमेक्स
Schizophrenia: सड़क पर नहीं दिखते हैं मानसिक रोगी, मॉडर्न इल..
यदि कोई HIV पीड़ित के संपर्क में आता है, तो क्या सभी सेक्स प..
21 मई: आत्मघाती बम हमले में राजीव गांधी की हत्या
एयरटेल के नए वर्क फ्रॉम होम प्लान्स, मिलेगी अनलिमिटेड विडियो..
BMW F 900 R और F 900 XR बाइक्स 21 मई को होंगी लॉन्च, जानें ड..
प्रियंका-दीपिका ही नहीं केट मिडिलटन से लेकर मिशेल ओबामा तक, ..
घरेलू उड़ानों का संचालन 25 मई से होगा शुरू, इन नियमों का करन..
अश्वगंधा से कोविड 19 का इलाज संभव, IIT दिल्ली ने किया दावा
हिंदी, पंजाबी, रिमिक्स, फ्री में सुनें हिट गानें
लोक गायिका मालिनी अवस्थी के बचाव में उतरी पूर्व राष्ट्रपति प..
मजदूर नहीं, पूंजी नहीं, बाजार में डिमांड नहीं, पूछ रहे हैं क..
जब ATM से निकाले एक हजार तो मिले 2 हजार रुपये, डबल कैश से ग्..
PoK: Coronavirus से लड़ने को अस्पताल भेजी गईं PPE पर पान के ..
Source link


