PAK में अचानक तेजी से बढ़ने लगा कोरोना का कहर, WHO ने दे डाली चेतावनी

नई दिल्ली:  पाकिस्तान (Pakistan) में कोरोना (Coronavirus) के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना (COVID-19) के बढ़ते मामलों के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए देश में लॉकडाउन घोषित करने को कहा है. डब्ल्यूएचओ की पाकिस्तान में अधिकारी डॉ. पलिता महिपाल ने 7 जून को एक पत्र लिखा है. उन्होंने लिखा कि कोरोना वायरस पाकिस्तान के हर जिले में पहुंच चुका है, हालांकि शहरों में संक्रमितों की संख्या ज्यादा है.

WHO का कहना है कि लॉकडाउन हटाने के लिए कुछ शर्तें पूरी की जानी चाहिए, जैसे कि बीमारी के फैलाव पर नियंत्रण हो. स्वास्थ्य सेवा केस को पहचानने, जांच करने, आइसोलेट करने और कॉन्टैक्ट ट्रेस करने में सक्षम हो. 

ये भी पढ़ें:  पहले कहा ‘Asymptomatic मरीजों से संक्रमण का खतरा बहुत कम होता है’ अब बयान से पलटा WHO

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने यह पत्र पंजाब और सिंध के स्वास्थ्य अधिकारियों को लिखा है. जहां कोरोनोवायरस मामलों में तेजी आई है. आपको बता दें कि सिंध में कोरोना के मामले बढ़कर 40 हजार से ज्यादा और पंजाब में 40 हजार से ज्यादा संक्रमित दर्ज किए गए हैं. पाकिस्तान में कोरोना के अबतक कुल 110, 800 मामले गए हैं, वहीं मौत का आंकड़ा बढ़कर 2,200 हो गया है.

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि प्रतिदिन 50,000 से ज्यादा टेस्टिंग कराना बेहद जरूरी है, जबकि देश में अभी तक हर दिन करीब 24,000 लोगों की ही टेस्टिंग हो रही है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here