तेजस्वी यादव पहुंचे रांची, आज पिता के 73वें जन्मदिन पर करेंगे मुलाकात – Lalu yadav turn to 73 today rjd will celebrate his birthday in rims premises tejashwi yadav html

  • गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाया जा रहा बर्थडे
  • रिम्स में पिता का बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन पार्टी आज गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाएगी. वहीं, पिता के 73वें जन्मदिन पर तेजस्वी यादव रांची पहुंच गए हैं. गुरुवार को वो अपने पिता से मुलाकात करेंगे और रिम्स में बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे.

मंगलवार को तेजस्वी ने ट्वीट करके कहा था कि हमने प्रण लिया है कि RJD सुप्रीमो के जन्मदिवस को गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाएंगे. कम से कम 72000 से अधिक गरीबों को खाना खिलाएंगे. उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि हम 144 करोड़ की 72000 एलईडी स्क्रीन नहीं लगाते, बल्कि गरीबों को भोजन कराने का प्रयास करते हैं.

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बीच बयानबाजी जारी है.

तेजस्वी पर नीतीश का पलटवार- मैं कर रहा काम की समीक्षा, तुम्हारे खुद का कोई ठिकाना नहीं

नीतीश कुमार ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा था कि कुछ नेता गायब हो जाते हैं तो उनकी पार्टी के नेताओं को भी पता नहीं होता कि वह कहां है. इस पर तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा है कि वह गायब होने वाले नेताओं में से नहीं हैं.

दरअसल, आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया कि 83 दिन से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाहर नहीं निकले हैं. इसके दूसरे दिन प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया कि पिछले 84 दिन से आप घर से बाहर नहीं निकले हैं. आप ऐसा करने वाले देश के अकेले CM हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here