- 9 जून से ही लापता था शख्स
- पुलिस कर रही मामले की छानबीन
दिल्ली के कड़कड़डूमा इलाके से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है. 9 जून से लापता हुए कारोबारी गौरव बंसल की लाश नांगलोई इलाके से मिली है. लाश के हाथ-पैर बंधे हुए थे और लाश पेड़ से लटकी हुई थी. परिजनों का आरोप है कि गौरव बंसल को पहले अगवा किया गया, फिर उनकी हत्या कर दी गई. परिजन पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं.
शाहदरा जिले के आनंद विहार इलाके से 9 जून को गौरव बंसल लापाता हुए थे. कारोबारी का शव नांगलोई इलाके में नाले के सहारे लटकता पाया गया. गौरव बंसल कड़कड़डूमा इलाके में रहकर कारोबार चलाते थे. 9 जून को शाम 4 बजे गौरव अपनी दुकान से लौटकर नहीं आए.
परिजनों ने पहले इंतजार किया फिर आनंद विहार थाने में तहरीर दी. परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने समय से ध्यान नहीं दिया, अगर दिया होता तो जान बचाई जा सकती थी.
पिस्टल की नोक पर की थी टिक-टॉक स्टार की पिटाई, आरोपी साथी समेत गिरफ्तार
पुलिस पुलिस को सूचना मिली की बपरोला विहार इलाके में एक पेड़ से एक शख्स की लाश लटकी हुई है, जिसकी उम्र 35 से 40 वर्ष के करीब है. दोनों हाथ रस्सियों से बांधे गए थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मृतक की फाइल फोटो
आनंद विहार पुलिस ने परिजनों से शव की पहचान करा ली है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. केस दर्ज कर लिया गया है.
IPS अफसरों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रही थी UPSC छात्रा, गिरफ्तार

