लद्दाख में हिंसक झड़प के बाद से ही भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. इस बीच जम्मू कश्मीर सरकार के आदेश के बाद वहां के लोगों में चिंता और बढ़ गई है.
लद्दाख में भारत-चीन के बीच जारी तनाव के बीच अब जम्मू कश्मीर सरकार ने दो अलग-अलग आदेश जारी किए हैं. जिसके कारण वहां के लोगों में चिंता बढ़ती हुई दिखाई दे रही है. इनमें एक आदेश में कश्मीर में कम से कम 2 महीने के लिए एलपीजी सिलेंडर का स्टॉक करने के लिए कहा है.
वहीं दूसरे आदेश में गांदरबल में सुरक्षाबलों के लिए स्कूल की इमारतों को खाली करने के आदेश दिए गए हैं. कश्मीर में गांदरबल जिला लद्दाख के करगिल से सटा हुआ है.
खबर में अपडेट जारी है.

