aishwarya rai bold photoshoot: ऐश्वर्या राय का वो बोल्ड फोटोशूट, जिसकी तस्वीरें देख खफा हो गया था बच्चन परिवार – aishwarya rai and ranbir kapoor bold photoshoot which had made bachchan family upset

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

ऐश्वर्या राय बच्चन भले ही फिल्मी दुनिया में ज्यादा ऐक्टिव न हों, लेकिन वह रेड कार्पेट अपीयरेंस से लेकर फोटोशूट्स के जरिए ग्लैमर वर्ल्ड के साथ कनेक्शन जोड़े रखती हैं। इनकी तस्वीरें जब सामने आती हैं, तो फैन्स हर बार इस बाला पर और भी ज्यादा लट्टू हो जाते हैं। हालांकि, एक ऐसा फोटोशूट भी था, जिसकी बोल्ड तस्वीरों के कारण ऐश्वर्या की निजी जिंदगी में क्लेश पैदा हो गया था।

दरअसल, यह पूरा मामला साल 2015 का है, जब ऐश्वर्या राय ने फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की थी। इस मूवी में उनकी जोड़ी उम्र में छोटे रणबीर कपूर के साथ जमाई गई थी। फिल्म के प्रमोशन को लेकर एक फोटशूट भी करवाया गया था, जिसमें रणबीर और ऐश्वर्या ने कई बोल्ड पोज दिए थे।

NBT

फोटो साभार: फिल्मफेयर

ऐश्वर्या राय के इन कपड़ों की हुई थी सबसे ज्यादा बुराई, लोगों के गले नहीं उतरा था ड्रेस का बोल्ड स्टाइल

फोटोशूट के लिए ऐश्वर्या की क्लोदिंग में भी बोल्डनेस का टच हर ड्रेस के साथ ऐड किया गया था। वहीं तस्वीरों में उनकी और रणबीर के बीच भी जबरदस्त हॉट केमिस्ट्री की झलक देखने को मिली थी।

NBT

फोटो साभार: फिल्मफेयर

मां बनने के करीब चार साल बाद हुए इस फोटोशूट की तस्वीरों में ऐश्वर्या को ग्लैमरस रूप में देख लोग हैरान रह गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस हसीना की जमकर तारीफ की थी। बोल्डनेस के कारण इस फोटोशूट ने उस दौरान काफी सुर्खियां भी बटोरी थीं।

NBT

फोटो साभार: फिल्मफेयर

बच्चन हो गए थे खफा

फैन्स को भले ही अपनी फेवरिट ऐक्ट्रेस को फिर से ग्लैमरस अवतार में देख अच्छा लगा हो, लेकिन कहा जाता है कि बच्चन फैमिली को ऐश्वर्या की बोल्ड तस्वीरें बिल्कुल भी रास नहीं आई थीं। रिपोर्ट्स की मानें, तो फिल्म में ऐश के रोमांटिक सीन्स को लेकर बच्चन फैमिली पहले ही नाराज थी।

जब सुंदर दिखने की रेस में फेल हो गईं ऐश्वर्या राय बच्चन, उड़ा जमकर मजाक

NBT

फोटो साभार: फिल्मफेयर

इसके बाद जब उनकी बहू और रणबीर के फोटोशूट की तस्वीरें सामने आईं, तो उन्हें देख फैमिली और भी ज्यादा नाराज हो गई। कहा जाता है कि इस नाराजगी को ऐश्वर्या के सामने भी साफ-साफ जाहिर कर दिया गया था।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here