hair pack for hair loss: इस हेयर पैक को लगाने से पहले दिन ही बाल झड़ना हो जाएंगे बंद, मानसून में जरूर करें ट्राई – monsoon hair fall magical hair mask which will grow hair on the first day

NBT

बारिश का मौसम कई लोगों को इसलिए भी अच्‍छा नहीं लगता क्‍योंकि इस दौरान उनके बालों का बुरा हाल हो जाता है। इस सीजन में मौसम में नमी होने के कारण बाल लगातार गिरते हैं। आप चाहे महिला हों या फिर पुरुष, बालों का पतला होकर झड़ना काफी आम बात है।

आप चाहे जितने से भी जितना अच्‍छा शैंपू-कंडीशनर लगा लें, लेकिन मानसून में बालों का झड़ना अगर कोई रोक सकता है, तो वह है सिर्फ घरेलू सामग्री। आज हम आपको गुड़हल के फूलों से तैयार किया हुआ एक ऐसा हेयर पैक बताएंगे, जिससे बालों का असमय टूटना कम होगा। इसे लगाने के पहले दिन ही आपको महसूस हो जाएगा कि बाल टूटना बंद हो गए हैं। तो देर न करें, यहां जानें इस हेयर पैक को बनाने का तरीका…

सामग्री-

  • दही- 3 चम्‍मच
  • गुड़हल के फूल का पाउडर – 3 चम्‍मच
  • शहद- 1 चम्‍मच
  • एलोवेरा जेल – 1 चम्‍मच

बनाने की विधि-

एक कटोरें में दही, गुड़हल पाउडर, शहद और एलोवेरा जेल मिलाएं। पेस्‍ट अगर बहुत ज्‍यादा पतला लग रहा है, तो उसमें थोड़ा और ज्‍यादा गुड़हल पावडर मिक्‍स कर लें। इन सामग्रियों को आप अपने बालों की लंबाई के हिसाब से बढ़ा या घटा सकती हैं। तैयार किए हुए इस पेस्‍ट को बालों की जड़ों से लेकर छोर तक लगाएं। इस हेयर पैक को कम से कम 30 घंटे के लिए बालों में लगाए रखें और फिर सादे पानी से धो लें।

इस हेयर पैक को सप्‍ताह में दो बार लगाने से आपको बेहद अच्‍छे रिजल्‍ट्स मिलेंगे। इसे एक बार ही यूज करने पर आपको फायदा मिल जाएगा। अगर आप चाहें तो इस हेयर पैक को चेहरे पर भी लगा सकती हैं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here