दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के महज दो दिन बाद पार्टी के भीतर एक नया राजनीतिक संदेश चर्चा का विषय बन गया है। नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह और प्रदेश महासचिव अवधेश नायक के सम्मान समारोह में लगे मंचीय बैनर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का फोटो गायब दिखाई दिया।यह सम्मान समारोह प्रदेश महासचिव महिला रचना सिंह द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही, लेकिन मंच पर लगे बैनर में जीतू पटवारी की तस्वीर नहीं होने से राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।गौरतलब है कि उपचुनाव प्रचार के दौरान जीतू पटवारी ने दतिया में कई सभाएं और रोड शो किए थे और कांग्रेस की जीत के बाद वे विजय जुलूस में भी शामिल हुए थे। ऐसे में सम्मान समारोह के बैनर से उनकी तस्वीर का गायब होना पार्टी के भीतर नए राजनीतिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।


