बहन की भावुक अपील के बाद 8 लाख के इनामी नक्सली ने रक्षाबंधन पर किया आत्मसमर्पण, बंधवाई राखी | dantewada – News in Hindi

बहन की भावुक अपील के बाद 8 लाख के इनामी नक्सली ने रक्षाबंधन पर किया आत्मसमर्पण, बंधवाई राखी

एसपी ने कहा कि मल्ला एक नक्सली डिप्टी कमांडर था.

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली का नाम मल्ला है. उसके ऊपर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था. लेकिन अपनी बहन की भावुक अपील पर सोमवार यानी रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के दिन उसने आत्मसमर्पण कर दिया.

दंतेवाड़ा. रक्षाबंधन भाई- बहन का त्यौहार माना जाता है. इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती है. साथ ही रक्षाबंधन का यह त्यौहार भाई- बहन के बीच के रिश्तों को और मजबूत बना देता है. यही वजह है कि छत्तीसगढ़ के उग्रवाद प्रभावित जिले दंतेवाड़ा में एक नक्सली ने अपनी बहन की भावुक अपील पर रक्षाबंधन के दिन आत्मसमर्पण कर दिया. उसने पुलिस अधिकारी के मौजूदगी में अपनी बहन के सामने आत्मसमर्पण किया है. खास बात यह है कि आत्मसमर्पण करने के बाद बहन ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी. इस दौरान दोनों भाई- बहन की आंखों में प्यार के आंसू छलक आए.

जानकारी के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली भाई का नाम मल्ला है. उसके ऊपर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था. लेकिन अपनी बहन की भावुक अपील पर सोमवार यानी रक्षाबंधन के दिन उसने आत्मसमर्पण कर दिया है. एसपी ने कहा कि मल्ला एक नक्सली डिप्टी कमांडर था. वह कई घटनाओं में शामिल था, जिसमें पुलिस कर्मियों की जान चली गई थी.

नक्सली भाई को आत्मसमर्पण करने के लिए अपील की थी
बता दें कि बीते 23 जुलाई को जगदलपुर में भी कुछ इसी तरह की खबर सामने आई थी, जहां एक बहन ने अपने नक्सली भाई को आत्मसमर्पण करने के लिए अपील की थी. उसने कहा था कि भैया में अपील करती हूं कि नक्सल संगठन की खतरनाक राह छोड़कर अब घर आ जाओ. मैंने जाने-अनजाने में जो राह बचपन में पकड़ ली थी, अब उनसे किनारा कर लिया है. मैं चाहती हूं कि इतने साल तक मेरे भाई की कलाई जो राखी के बिना सूनी थी, इस साल उस पर राखी बांध सकूं. इसलिए तुम भी घर लौट आओ. जी हां, जगदलपुर में बीते दिनों पकड़ी गई 5 लाख रुपए की इनामी नक्सली (Naxali) दशमी ने अपने भाई से यह अपील की है. दशमी का भाई लक्ष्मण नक्सली संगठन में काम करता है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here