ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट हमेशा रिऐक्शन देने से बचती हैं, ताकि कोई चीज बड़ा रूप न ले ले। हालांकि, अपने इमोशन्स को जाहिर करने के लिए वह खास तरह की टी-शर्ट्स का सहारा जरूर ले लेती हैं।
Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
बॉलीवुड गलियारे में फैशन फेसऑफ इन दिनों बेहद सामान्य हो गया है। हम अक्सर अपने फेवरेट सितारों को एक जैसे आउटफिट पहने हुए देखते हैं। इसकी वजह बहुत हद तक कैची ड्रेसेस और फुटवियर भी है, लेकिन ऐसा भी क्या फैशन जब बॉलीवुड की तीन स्टाइलिश क्वींस एक जैसे ही कपड़ों को खरीद लें। ऐसा ही कुछ हमें आलिया भट्ट-मलाइका अरोड़ा और श्रद्धा कपूर के साथ भी देखने को मिला, जब ये हसीनाएं एक जैसे कपड़ों में दिखाई दीं।आलिया भट्ट अपने कूल ऐंड ग्लैमरस लुक के लिए जानी जाती हैं। वह अपनी ऐज के मुताबिक, कभी गॉरजस तो कभी कैजुअल लुक में नजर आती हैं। यही वजह है कि लड़कियां इस बाला के फैशन को ज्यादा फॉलो करना पसंद करती हैं, क्योंकि ये कपड़े उनके लिए ऐज परफेक्ट होते हैं। वैसे आलिया भट्ट के पास टी-शर्ट्स का भी अच्छा खासा कलेक्शन है। खासतौर से उनकी कैप्शन लिखी टी-शर्ट्स, इमोशन्स जाहिर करने का परफेक्ट मीडियम है।
व्यंग
करियर की शुरुआत में छोटी-छोटी बात से नर्वस हो जाने वाली आलिया भट्ट समय के साथ बोल्ड होती जा रही हैं। वह अब टेढ़े सवालों का भी आसानी से जवाब दे देती हैं और कभी-कभी तो ताना मारने में भी पीछे नहीं रहतीं। उनकी इन्हीं फीलिंग्स को ‘I speak fluent sarcasm’ लिखी टी-शर्ट भी जाहिर करती है।

जब कटरीना कैफ जैसी टी-शर्ट पहनने पर आलिया भट्ट हुईं जबरदस्त ट्रोल, लोग बोले ‘पहले बॉयफ्रेंड कॉपी किया, अब टी-शर्ट’
जब नींद से हो प्यार

अपने खाली समय में आलिया भट्ट नींद जरूर पूरी करती हैं। हालांकि, जब शूट पर या जिम जाना हो, तब उन्हें भी मजबूरन उठना ही पड़ता है। कुछ इसी मिले-जुले भाव को एक्सप्रेस करती है उनकी यह टी-शर्ट, जिस पर ‘Today has been cancelled, go back to bed’ लिखा हुआ है।
प्यार तो प्यार है

सही बात है, ‘प्यार तो प्यार’ ही होता है और इस बात में आलिया भट्ट भी विश्वास रखती हैं। अपने इन्हीं इमोशन्स को इस अदाकारा ने ब्लैक कलर की टी-शर्ट के साथ एक्सप्रेस किया था, जिस पर ‘Love is Love’ लिखा हुआ था।
दया भाव में यकीन

आलिया भट्ट अपने काइंड नेचर के लिए भी जानी जाती हैं। वह इसे अपनी पर्सनैलिटी का कूल हिस्सा मानती हैं। इस फीलिंग को उन्होंने ब्राउन कलर की टी-शर्ट के जरिए एक्सप्रेस किया था, जिस पर ‘Kind is Cool’ लिखा था।
खुशी और किसी की परवाह न करना

बढ़ती उम्र के साथ आलिया के लिए भी खुशी के पैमाने बदलते जा रहे हैं। साथ ही वह अब लोगों के कॉमेंट्स से भी कम ही प्रभावित होती दिखती हैं। इन बातों को उनकी इन दोनों टी-शर्ट्स पर भी लिखा हुआ देखा जा सकता है।
जब आलिया-मलाइका को देख लोग सोच में पड़ गए
रेकमेंडेड खबरें
Source link


