alia bhatt caption t shirt: जब कहनी हो दिल की बात, तब आलिया भट्ट पहनती हैं ये टी-शर्ट्स – alia bhatt quotes or caption t shirts are perfect to convey your mood or emotions to someone

ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट हमेशा रिऐक्शन देने से बचती हैं, ताकि कोई चीज बड़ा रूप न ले ले। हालांकि, अपने इमोशन्स को जाहिर करने के लिए वह खास तरह की टी-शर्ट्स का सहारा जरूर ले लेती हैं।

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

बॉलीवुड गलियारे में फैशन फेसऑफ इन दिनों बेहद सामान्य हो गया है। हम अक्सर अपने फेवरेट सितारों को एक जैसे आउटफिट पहने हुए देखते हैं। इसकी वजह बहुत हद तक कैची ड्रेसेस और फुटवियर भी है, लेकिन ऐसा भी क्या फैशन जब बॉलीवुड की तीन स्टाइलिश क्वींस एक जैसे ही कपड़ों को खरीद लें। ऐसा ही कुछ हमें आलिया भट्ट-मलाइका अरोड़ा और श्रद्धा कपूर के साथ भी देखने को मिला, जब ये हसीनाएं एक जैसे कपड़ों में दिखाई दीं।बॉलीवुड गलियारे में फैशन फेसऑफ इन दिनों बेहद सामान्य हो गया है। हम अक्सर अपने फेवरेट सितारों को एक जैसे आउटफिट पहने हुए देखते हैं। इसकी वजह बहुत हद तक कैची ड्रेसेस और फुटवियर भी है, लेकिन ऐसा भी क्या फैशन जब बॉलीवुड की तीन स्टाइलिश क्वींस एक जैसे ही कपड़ों को खरीद लें। ऐसा ही कुछ हमें आलिया भट्ट-मलाइका अरोड़ा और श्रद्धा कपूर के साथ भी देखने को मिला, जब ये हसीनाएं एक जैसे कपड़ों में दिखाई दीं।

आलिया भट्ट अपने कूल ऐंड ग्लैमरस लुक के लिए जानी जाती हैं। वह अपनी ऐज के मुताबिक, कभी गॉरजस तो कभी कैजुअल लुक में नजर आती हैं। यही वजह है कि लड़कियां इस बाला के फैशन को ज्यादा फॉलो करना पसंद करती हैं, क्योंकि ये कपड़े उनके लिए ऐज परफेक्ट होते हैं। वैसे आलिया भट्ट के पास टी-शर्ट्स का भी अच्छा खासा कलेक्शन है। खासतौर से उनकी कैप्शन लिखी टी-शर्ट्स, इमोशन्स जाहिर करने का परफेक्ट मीडियम है।

व्यंग

करियर की शुरुआत में छोटी-छोटी बात से नर्वस हो जाने वाली आलिया भट्ट समय के साथ बोल्ड होती जा रही हैं। वह अब टेढ़े सवालों का भी आसानी से जवाब दे देती हैं और कभी-कभी तो ताना मारने में भी पीछे नहीं रहतीं। उनकी इन्हीं फीलिंग्स को ‘I speak fluent sarcasm’ लिखी टी-शर्ट भी जाहिर करती है।

जब कटरीना कैफ जैसी टी-शर्ट पहनने पर आलिया भट्ट हुईं जबरदस्त ट्रोल, लोग बोले ‘पहले बॉयफ्रेंड कॉपी किया, अब टी-शर्ट’



जब नींद से हो प्यार



अपने खाली समय में आलिया भट्ट नींद जरूर पूरी करती हैं। हालांकि, जब शूट पर या जिम जाना हो, तब उन्हें भी मजबूरन उठना ही पड़ता है। कुछ इसी मिले-जुले भाव को एक्सप्रेस करती है उनकी यह टी-शर्ट, जिस पर ‘Today has been cancelled, go back to bed’ लिखा हुआ है।

प्यार तो प्यार है

सही बात है, ‘प्यार तो प्यार’ ही होता है और इस बात में आलिया भट्ट भी विश्वास रखती हैं। अपने इन्हीं इमोशन्स को इस अदाकारा ने ब्लैक कलर की टी-शर्ट के साथ एक्सप्रेस किया था, जिस पर ‘Love is Love’ लिखा हुआ था।

दया भाव में यकीन



आलिया भट्ट अपने काइंड नेचर के लिए भी जानी जाती हैं। वह इसे अपनी पर्सनैलिटी का कूल हिस्सा मानती हैं। इस फीलिंग को उन्होंने ब्राउन कलर की टी-शर्ट के जरिए एक्सप्रेस किया था, जिस पर ‘Kind is Cool’ लिखा था।

खुशी और किसी की परवाह न करना



बढ़ती उम्र के साथ आलिया के लिए भी खुशी के पैमाने बदलते जा रहे हैं। साथ ही वह अब लोगों के कॉमेंट्स से भी कम ही प्रभावित होती दिखती हैं। इन बातों को उनकी इन दोनों टी-शर्ट्स पर भी लिखा हुआ देखा जा सकता है।

जब आलिया-मलाइका को देख लोग सोच में पड़ गए

  • बॉलीवुड गलियारे में फैशन फेसऑफ इन दिनों बेहद सामान्य हो गया है। हम अक्सर अपने फेवरेट सितारों को एक जैसे आउटफिट पहने हुए देखते हैं। इसकी वजह बहुत हद तक कैची ड्रेसेस और फुटवियर भी है, लेकिन ऐसा भी क्या फैशन जब बॉलीवुड की तीन स्टाइलिश क्वींस एक जैसे ही कपड़ों को खरीद लें। ऐसा ही कुछ हमें आलिया भट्ट-मलाइका अरोड़ा और श्रद्धा कपूर के साथ भी देखने को मिला, जब ये हसीनाएं एक जैसे कपड़ों में दिखाई दीं।

  • जिस ड्रेस को लेकर मलाइका अरोड़ा, आलिया भट्ट और श्रद्वा कपूर की दीवानगी देखने को मिल रही है,वह ड्रेस Australia की लक्जरी ब्रांड Zimmermann की है, जिसकी कीमत 52000 रुपए है।

  • बता दें जिस Zimmermann फ्लोरल ऑउटफिट को लेकर बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस के इतने भाव बढ़ रहे थे, वह ऑउटफिट सबसे पहले श्रद्धा कपूर ने अपनी फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ के ट्रेलर लॉन्च में पहनी थी।

  • वहीं, कुछ महीने बाद मलाइका अरोड़ा ने भी इस फ्लोरल ऑउटफिट को कॉपी किया था, जिसके साथ उन्होंने वैलेंटिनो के डिज़ाइन किए हुए ग्रे सीक्विनड वेजेस को पहना हुआ था।

  • इस पेस्टल पिंक फ्लोरल लेस ड्रेस में आलिया भट्ट की खूबसूरती देखते ही बन रही थी, उन्होंने बेल आस्तीन और V नेकलाइन वाले ऑउटफिट को सॉफ्ट मेकअप और स्ट्रेपी हील्स के साथ स्टाइल किया था।

  • आलिया भट्ट-मलाइका अरोड़ा और श्रद्धा कपूर के प्रीति जिंटा को भी ऐसी एक फ्लोरल लेस ड्रेस में देखा गया था। हालांकि, वह बात अलग है कि प्रीति जिंटा की ड्रेस का रंग इन तीनों एक्ट्रेसेस से एकदम हटकर था। प्रीति ने फिल्म प्रमोशन के लिए रॉयल ब्लू कलर का ऑउटफिट पहना था।

Web Title alia bhatt quotes or caption t shirts are perfect to convey your mood or emotions to someone(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here