सागर। दुबई प्रवास के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर सागर का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर शराब सेवन से हुई घटना के पीड़ित मरीजों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को मरीजों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और अधिकारियों को कार्रवाई के लिए फ्री हैंड दिया। उन्होंने सीमावर्ती राज्यों के साथ समन्वय कर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने को भी कहा।सीएम ने पूरे प्रदेश में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर सरकार नशा मुक्ति अभियान चलाएगी। साथ ही नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के अन्य नेताओं से भी ऐसे मामलों में राजनीति से ऊपर उठकर एकजुटता दिखाने की अपील की।