Mumbai: Kanta Murti guards open manhole to avert road accident – मुंबई : सड़क पर भरा पानी निकालने के लिए मैनहोल खोलकर हादसा टालने को घंटों चौकीदारी करती रहीं कांता

मुंबई : सड़क पर भरा पानी निकालने के लिए मैनहोल खोलकर हादसा टालने को घंटों 'चौकीदारी' करती रहीं कांता

हादसा टालने के लिए मैनहोल के पास ‘चौकीदारी’ करती हुईं कांता

खास बातें

  • माटुंगा एरिया की है घटना
  • सड़क पर जमा हो गया था पानी
  • मैनहोल खोलकर पानी की निकासी की

मुंबई:

देश में हर साल सैकड़ों की संख्‍या में लोग सड़कों पर खुले मैनहोल में गिरकर अपनी जान गंवाते हैं या बुरी तरह घायल होते हैं.स्‍थानीय प्रशासन कई बार जागरुक नागरिकों की ओर से की जाने वाले शिकायतों पर तत्‍परता से कार्रवाई नहीं करता. मुंबई में ऐसे ही एक मामले में एक महिला कांता मूर्ति (Kanta Murti) ने सजगता की मिसाल पेश की. कांता ने मुंबई के माटुंगा एरिया में सड़क को पानी से लबालब देखा, ऐसे में उन्‍होंने मैनहोल को खोलकर पानी की निकासी का रास्‍ता साफ किया. यही नहीं, वे इस दौरान करीब सात घंटे तक वहां खड़ी रहीं ताकि इस खुले मैनहोल में गिरकर कोई दुर्घटनाग्रस्‍त (Avert accident) न हो. घटना चार अगस्‍त की बताई गई है. इस में वायरस हुई वीडियो में कांता को खुले मेनहोल की चौकीदारी करते हुए देखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें

नवदंपति ने पेश की मिसाल, पालघर कोविड केंद्र को 50 बिस्तर दान में दिए

कांता मूर्ति ने बताया, ‘मैंने पानी की निकासी के लिए मैनहोल को खोला था. किसी भी सड़क हादसे को टालने के लिए मैं करीब सात घंटे वहां खड़ी रही और वाहन चालकों को इस मेन होल के दूर से निकलने को लेकर सचेत करती रही.’ कांता के अनुसार, बाद में बृहन्‍मुंबइ म्‍युनिसिपल कार्पोरेशन (BMC) के अधिकारी आए. कांता के अनुसार, इन अधिकारियों ने मुझे इस काम के लिए झिड़की लगाई.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here