
डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में इस बार बप्पा के आगमन यानी गणेश चतुर्थी के पर्व का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत इस बार की थीम पूरी तरह से एथेनिक फैशन या यूं कहें कि महाराष्ट्रीयन स्टाइल पर बेस्ड थी। जिसके चलते शो के जजेस से लेकर कंटेस्टेंट तक को इंडियन फैशन के अनुसार ही ड्रेसिंग स्टाइल को अपनाना था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मलाइका ने खुद के लिए लाल बनारसी पैठनी साड़ी को चुना, जिसे उन्होंने ट्रेडिशनल स्टाइल की जूलरी से पेअरअप किया। इस बार ‘कचरे के डिब्बे’ नहीं, ‘पत्ता गोभी’ पर आया मलाइका अरोड़ा का दिल
ये बात किसी से छिपी नहीं है कि मलाइका ज्यादातर आधुनिक सिल्हूट को पहनना पसंद करती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने खुद को हटकर लुक देते हुए लाल रंग की सिल्क की साड़ी को पहनने का मन बनाया। मलाइका के ओवरऑल लुक की बात करें तो मलाइका ने रॉ मैंगो की डिज़ाइन की हुई लाल पैठनी साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने आधी आस्तीन की ब्लाउज के साथ स्टाइल किया था। यही नहीं, साड़ी पर नाजुक रेशमी धागों से चौकोर डिज़ाइन्स को उकेरा गया था। जिसके चारों और चौड़े-चौड़े लाइनिंग के बॉर्डर के साथ डिजाइनिंग पल्ला शामिल था।

यही नहीं, बात करें मलाइका के मेकअप की तो उन्होंने सटल मेकअप के साथ पारंपरिक बिंदी मिडिल पार्टेड चिपकू बन और स्मोकी आईज से अपने लुक को ग्लैम टच दिया था, जिसके साथ टेम्पल जूलरी अभिनेत्री के लुक में महाराष्ट्रीयन टच को लाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही थी। स्टडेड स्टड इयररिंग्स के साथ सिल्वर चोकर और सिल्वर रानी हार की परते हर किसी की नजरें चुरा रही थीं।
यही नहीं, अपने लुक में आकर्षण का केंद्र जोड़ने के लिए मलाइका ने एक महाराष्ट्रीयन नथ भी पहनी थी, जो उनके लुक में चार चांद लगा रही थी। जब अर्जुन कपूर के घर पहली बार एकदम नई नवेली दुल्हन बनकर पहुंची थीं मलाइका अरोड़ा

खैर, ये पहली बार नहीं है जब मलाइका ने यूं साड़ी पहनकर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा हो। इससे पहले अभिनेत्री सोनम कपूर के बर्थडे में भी अपने स्टाइल का परचम लहरा चुकी हैं।
Source link


