प्रदेश में वर्षा की स्थिति


प्रदेश में वर्षा की स्थिति


21 जिलों में सामान्य से अधिक, 31 जिलों में सामान्य वर्षा 


भोपाल : सोमवार, अगस्त 31, 2020, 20:39 IST

प्रदेश में एक जून से 31 अगस्त की स्थिति में 21 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत से अधिक वर्षा हुई है। इनमें छिंदवाड़ा, सिवनी, सिंगरौली, उमरिया, इन्दौर, झाबुआ, बड़वानी, खंडवा, देवास, आगर-मालवा, भोपाल, रायसेन, सीहोर, बैतूल, हरदा, अशोकनगर, बुरहानपुर, उज्जैन, रतलाम, शाजापुर और राजगढ़ है।

प्रदेश के 31 जिले ऐसे हैं, जिनमें 31 अगस्त तक सामान्य वर्षा दर्ज की गई है। इन जिलों में मण्डला, डिण्डौरी, नरसिंहपुर, पन्ना, सतना, शहडोल, अनूपपुर, धार, नीमच, मुरैना, श्योपुरकला, गुना, दतिया, रीवा, सीधी, खरगौन, सीहोर, विदिशा, जबलपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, अलीराजपुर, मंदसौर, भिण्ड, शिवपुरी, ग्वालियर, कटनी, बालाघाट, सागर, दमोह और होशंगाबाद शामिल है।

वर्षाकाल 2020 में प्रमुख नदियों एवं जलाशयों का दैनिक जल स्तर की जानकारी…..(क्लिक करें)


मुकेश दुबे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here