Farmer killed in bank line to get insurance in Madhya Pradesh – मध्यप्रदेश में बीमे की रकम प्राप्त करने के लिए बैंक के लाइन में खड़े किसान की मौत

मध्यप्रदेश में बीमे की रकम प्राप्त करने के लिए बैंक के लाइन में खड़े किसान की मौत

प्रतीकात्मक तस्वीर

भोपाल:

मध्यप्रदेश में आगर मालवा में बैंक की लाइन में ही दिल का दौरा पड़ने से एक किसान की मौत हो गई. साथ में आए किसानों का आरोप है कि किसान बीमे की रकम के लिये 3-4 दिन से बैंक के चक्कर काट रहा था. जब किसान को बीमा राशि का चेक दिया गया उसी वक्त वो जमीन पर गिर गया और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई. जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में 40 साल के पीरूलाल बीमा राशि के चेक के लिए कतार में खड़े थे, आरोप है कि लाइन में काफी देर तक भूखा-प्यासा खड़े-खड़े वो परेशान हो रहा था.

यह भी पढ़ें

किसान का काफी देर में नंबर आया और वो काउंटर पर पहुंच गया. जैसे ही उसे 9 हजार रुपए का चेक दिया गया, वो वहीं बेहोश हो गया. उसके हाथ में चेक था, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी.किसान की मौत हो जाने पर बैंक में ग्रामीणों ने काफी हंगामा किया.

VIDEO: मध्यप्रदेश में खराब चावल बांटने के मामले में PMO ने लिया संज्ञान


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here