Beauty & Skin News : अपनी स्किन प्रॉब्लम के हिसाब से बेसन फेस पैक को चेहरे पर कैसे करें इस्तेमाल, पढ़ें – how to use besan for face besan face pack for skin whitening acne and other problems

बेसन एक अच्छी जानी-मानी किचन सामग्री है। हम सभी जानते हैं कि यह कितना पौष्टिक होता है। यह हमारे माता-पिता और दादा-दादी के द्वारा उपयोग की गई सबसे पुरानी स्किनकेयर सामग्री में से एक है। बेसन में क्लींजिंग के गुण होते हैं, जो त्वचा से गंदगी और अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करते हैं। बेसन के साथ बने प्राकृतिक फेस पैक चेहरे पर आवश्यक चमक प्रदान करने में भी मदद करते हैं। इन गुणों के साथ यह मुंहासे, सनटैन, निशान और दाग-धब्बे जैसी कई स्किन की समस्याओं का इलाज करने में मदद करता है। यह एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसका कोई साइड-इफेक्ट नहीं है और यह कई तरह से मदद करता है। तो चलिए जानते हैं की बेसन के उपयोग से कैसे घर बैठे तैयार करें फेस पैक्स, जो आपको देंगे एक ग्लोइंग स्किन..

बेसन और हल्दी फेस पैक
हल्दी और बेसन के साथ यह घर का बना फेस पैक आपको निखरी हुई त्वचा देने के लिए एक अच्छा उपाय है। बेसन एक पावर-पैक इंग्रेडिएंट है जो चेहरे को चमक देने और स्किन से अतिरिक्त ऑयल को दूर करने में मदद करता है। दूसरी ओर, हल्दी, चेहरे की खोई चमक को वापस लाती है, यह स्किन से दाग-धब्बों को हटाने का काम करती है, साथ ही स्किन सेल्स की दिक्कतों को दूर करती है। यह आपकी स्किन टोन को एक समान करने में भी मदद करती है।

सामग्री:
एक बड़ा चम्मच बेसन
1 चम्मच हल्दी

1

विधि:
एक साफ कटोरे में 1 बड़ा चम्मच बेसन डालें।
हल्दी और पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
एक पेस्ट तैयार कर लें।
चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं।
इसे आंखों से दूर रखें।
15 – 20 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें।
ताजे पानी से अपना चेहरा धो लें और अच्छी तरह इस पैक को अपने चेहरे से छुड़ाएं।
अगर जरूरत लगे तो इसके बाद मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें: चंद मिनटों में दूर करें कोहनी का खुरदुरापन, दही-नींबू और केले के छिलके से मिलेगी बड़ी मदद

बेसन और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक
बेसन और मुल्तानी मिट्टी दोनों डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करते हैं। धूप की वजह से टैनिंग और दाग-धब्बे का भी इलाज करते हैं, स्किन में होने वाले अतिरिक्त तेल उत्पादन को नियंत्रित करते हैं। ऑयली स्किन वाले व्यक्ति के लिए त्वचा से संबंधित सभी समस्याओं में मदद करता है। बेसन की तरह ही मुल्तानी मिट्टी में स्किन को और निखरा हुआ करने के गुण होते हैं।

2

सामग्री:
एक बड़ा चम्मच बेसन
1 बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी
1 बड़ा चम्मच गुलाब जल

विधि:
एक साफ कटोरे में मुल्तानी मिट्टी और बेसन डालें।
एक पेस्ट बनाने के लिए उसमे गुलाब जल डालें और इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं।
इसे 5 मिनट के लिए सेमी-ड्राय करें और फिर साफ उंगलियों से मसाज करें।
एक बार पूरी तरह सूखने के बाद चेहरा धो लें।
फिर एक साफ़ तौलिए से चेहरे को सुखाएं।

बेसन और टमाटर का फेस पैक

त्वचा को गोरा करने के लिए चेहरे के लिए बेसन मास्क में टमाटर का इस्तेमाल सबसे अच्छा उपाय है। टमाटर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और एसिड कील-मुंहासे के निशान और सनटैन का इलाज करने में मदद करते हैं। यह चमकदार दिखने वाली त्वचा को और भी चमका सकता है। बेसन की तरह टमाटर भी स्किन को निखारने के गुणों के लिए जाना जाता है।
यह भी पढ़ें: कम उम्र में नहीं दिखना चाहतीं बूढ़ी तो ना करें अपनी दिनचर्या में ये 6 स्किनकेयर मिस्टेक्स

सामग्री:
एक बड़ा चम्मच बेसन
1 टमाटर का गूदा

3

विधि:
टमाटर का पेस्ट बनाने के लिए उसे काटकर अच्छी तरह से ब्लेंड करें।
फिर इसमें बेसन मिलाएं और एक पेस्ट बनाने के लिए इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
पूरे चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं।
इसे लगभग 10-15 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें।
ताजे पानी से इसे धीरे से स्क्रब करके पैक को धोएं।
अपने चेहरे को तौलिए से सुखाएं और नम चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं।

बेसन और दही का फेस पैक
दही लैक्टिक एसिड से भरा होता है और जब इसे बेसन के साथ मिलाया जाता है, तो यह स्किन पर अद्भुत असर दिखाता है। दही त्वचा को मॉइस्चराइज़ करता है, दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है और सनबर्न का इलाज़ करता है। यह आपको फिर से जवान दिखने में मदद करता है और झुर्रियों जैसी परेशानियों को दूर कर सकता है।

सामग्री:
1 बड़ा चम्मच बेसन
1 बड़ा चम्मच दही

4

विधि:
बेसन और दही को एक साथ मिक्स कर के पेस्ट तैयार करें।
एक साफ ब्रश का उपयोग करके इसे पूरे चेहरे पर समान रूप से लगाएं।
आंखों के आसपास के क्षेत्र से इसे दूर रखें।
इसे 20 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें।
चेहरे को ताजे पानी से धो लीजिए।
तौलिए से सुखा लें और सर्दियों में इसके बाद मॉइस्चराइजर लगाएं।

बेसन और हनी फेस पैक

शहद बेसन के साथ मिलकर चमकदार स्किन के लिए एक अच्छा फेस मास्क बनाता है। शहद त्वचा को मॉइस्चराइज़ करता है और त्वचा में होने वाली जलन का इलाज करता है। जबकि बेसन त्वचा पर क्लींजिंग एजेंट की तरह काम करता है।

सामग्री:
एक बड़ा चम्मच बेसन
1 चम्मच शहद

5

विधि:
एक साफ कटोरे में बेसन और शहद लें।
एक पेस्ट बनाने के लिए अच्छी तरह से मिलाएं।
पेस्ट को साफ़ उंगलियों से चेहरे पर लगाएं।
इसे 15 मिनट के लिए सूखने दें।
उंगलियों को गोल-गोल घुमाकर धीरे-धीरे मालिश करें।
थोड़ी देर बाद इसे ताजे पानी से धो लें।
तौलिए से अपना चेहरा सुखा लें और सर्दियों में इसके बाद मॉइस्चराइज़र लगाएं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here