BJP issues list of 16 candidates for Gujarat, Jharkhand Bypolls   – उपचुनाव 2020 : BJP ने गुजरात समेत 5 राज्यों में उपचुनावों के लिए जारी किए उम्मीदवारों के नाम, यहां देखिए लिस्ट 

उपचुनाव 2020 : BJP ने गुजरात समेत 5 राज्यों में उपचुनावों के लिए जारी किए उम्मीदवारों के नाम, यहां देखिए लिस्ट 

By-election 2020: बीजेपी ने जारी की 16 उम्मीदवारों की सूची (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विभिन्न राज्यों में विधानसभा उपचुनाव (Bypolls 2020) के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों की रविवार को घोषणा की. बीजेपी ने पांच राज्यों की 16 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं. भाजपा ने जिन राज्यों में उम्मीदवार घोषित किए हैं, उनमें छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, मणिपुर और ओडिशा शामिल हैं. बीजेपी की ओर से विज्ञप्ति में कहा गया है कि केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों में होने वाले उप-चुनाव 2020 के लिए इन नामों को स्वीकृति दी है.

यह भी पढ़ें

गुजरात की 7 और छत्तीसगढ़ में एक सीट पर उपचुनाव 

छत्तीसगढ़ की मरवाही विधानसभा सीट से डॉक्टर गंभीर सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, गुजरात की अबदासा से प्रद्युमन सिंह जडेजा, मोरबी से बृजेश मिश्रा, धारी से जे.वी. काकड़िया, गधादा से आत्माराम परमार, कर्जन से अक्षय पटेल, दंग्स से विजय पटेल और कप्रादा से जीतूभाई चौधरी उम्मीदवार होंगे. 

fj2c4g28

Add image caption here


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here