RSS Chief Mohan Bhagwat says- China is encroaching into Indias territory But Indias response has made China nervous – मोहन भागवत बोले- चीन ने की भारतीय सीमा में घुसपैठ, सेना की कार्रवाई से पहली बार घबराया ड्रैगन

दशहरा उत्सव पर संघ मुख्यालय नागपुर में आयोजित वार्षिक समारोह को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने नागरिकता संशोधन कानून पर विरोध करने वालों को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि कुछ लोग इसकी आड़ में साम्प्रदायिकता भड़काना चाहते थे लेकिन सत्ता में बैठे लोगों ने उनके इरादों पर पानी फेर दिया. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण ने इस विषय को ही ढक दिया.

भागवत ने कहा, “इस महामारी के संदर्भ में चीन की भूमिका संदिग्ध रही यह तो कहा ही जा सकता है, परंतु भारत की सीमाओं पर जिस प्रकार से अतिक्रमण का प्रयास अपने आर्थिक सामरिक बल के कारण मदांध होकर उसने किया वह तो सम्पूर्ण विश्व के सामने स्पष्ट है.” उन्होंने कहा, “भारत का शासन, प्रशासन, सेना तथा जनता सभी ने इस आक्रमण के सामने अड़ कर खड़े होकर अपने स्वाभिमान, दृढ़ निश्चय व वीरता का उज्ज्वल परिचय दिया, इससे चीन को अनपेक्षित धक्का मिला लगता है. इस परिस्थिति में हमें सजग होकर दृढ़ रहना पड़ेगा.”

दशहरे पर मथुरा में रावण की पूजा करते हैं सारस्वत गोत्र के लोग

संघ प्रमुख ने कहा, “हम सभी से मित्रता चाहते हैं. वह हमारा स्वभाव है परन्तु हमारी सद्भावना को दुर्बलता मानकर अपने बल के प्रदर्शन से कोई भारत को चाहे जैसा नचा ले,झुका ले,यह हो नहीं सकता,इतना तो अब तक ऐसा दुःसाहस करने वालों को समझ में आ जाना चाहिए.”

राम मंदिर भूमि पूजन के बाद बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत- सब राम के हैं और सबमें राम हैं

उन्होंने इस मौके पर हिन्दुत्व की भी बात की और कहा, “हिन्दुत्व’ऐसा शब्द है,जिसके अर्थ को पूजा से जोड़कर संकुचित किया गया है. संघ की भाषा में उस संकुचित अर्थ में उसका प्रयोग नहीं होता. वह शब्द अपने देश की पहचान को,अध्यात्म आधारित उसकी परंपरा के सनातन सातत्य तथा समस्त मूल्य सम्पदा के साथ अभिव्यक्ति देने वाला शब्द है.”

भागवत ने कहा, “संघ मानता है कि ‘हिंदुत्व’शब्द भारतवर्ष को अपना मानने वाले,उसकी संस्कृति के वैश्विक व सर्वकालिक मूल्यों को आचरण में उतारना चाहने वाले तथा यशस्वी रूप में ऐसा करके दिखाने वाली उसकी पूर्वज परम्परा का गौरव मनमें रखने वाले सभी 130करोड़ समाज बन्धुओं पर लागू होता है.”

वीडियो: जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 बहाल नहीं होगा : रविशंकर प्रसाद




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here