President Ram Nath Kovind PM Narendra Modi Rahul Gandhi wishes Dussehra 2020 – कोरोना संकट के बीच मनाया जा रहा दशहरा, राष्ट्रपति-PM ने दी विजयदशमी की शुभकामनाएं

कोरोना संकट के बीच मनाया जा रहा दशहरा, राष्ट्रपति-PM ने दी विजयदशमी की शुभकामनाएं

आज विजयदशमी का पर्व मनाया जा रहा है.

नई दिल्ली:

कोरोना संकट के बीच आज (रविवार) देश में दशहरा (Dussehra 2020) का पर्व मनाया जा रहा है. अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां लोगों को बुराई पर अच्छाई के महापर्व विजयदशमी की बधाई दे रही हैं. कुछ देर पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind), पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट कर देशवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं दीं.

यह भी पढ़ें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, ‘सभी देशवासियों को दशहरा की बधाई और शुभकामनाएं. यह पर्व अधर्म पर धर्म और असत्‍य पर सत्‍य की विजय का प्रतीक है. मेरी कामना है कि हर्ष और उल्‍लास का यह त्यौहार, महामारी के प्रभाव से सबकी रक्षा कर देशवासियों में समृद्धि व खुशहाली का संचार करे.’

पीएम मोदी ने महानवमी और दशहरा की बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘देशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं. नवरात्रि के इस पावन दिवस पर मां दुर्गा की नौवीं शक्ति देवी सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है. मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से हर किसी को अपने कार्यों में सिद्धि प्राप्त हो.’

पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘सभी देशवासियों को विजयादशमी की ढेर सारी शुभकामनाएं. बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई प्रेरणा लेकर आए.’ राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘विजय अंततः सत्य की ही होती है. आप सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएँ.’

VIDEO: श्रीराम भारतीय कला केंद्र में रामलीला शुरू, सीमित दर्शकों की संख्या




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here