New initiative of mentally challenged students in chandigarh making lamps and candles on the occasion of Diwali – मानसिक रूप से विकलांग छात्रों की नई पहल, दिवाली के मौके पर बना रहे मिट्टी के दीपक और मोमबत्तियां

मानसिक रूप से विकलांग छात्रों की नई पहल, दिवाली के मौके पर बना रहे मिट्टी के दीपक और मोमबत्तियां

मानसिक रूप से विकलांग छात्रों की नई पहल, दिवाली के मौके पर बना रहे मिट्टी के दीपक और मोमबत्तियां

चंडीगढ़:

इन दिनों हर तरफ दिवाली के त्योहार की रौनक दिखाई दे रही है. बाजारों में हर तरफ मिट्टी के दिए, सजावटी सामान और मोमबत्तियों की दुकानें सज गईं हैं. ऐसे में चंडीगढ़ के कुछ मानसिक रूप से विकलांग छात्रों ने भी ऐसे ही व्वयसाय की शुरुआत की है.चंडीगढ़ की संस्था के कुछ मानसिक रूप से विकलांग छात्र भी त्योहारों के इस मौसम में मिट्टी के दिए, सजावटी सामान और मोमबत्तियां बना रहे हैं. इनके बनाए गए सामान को देखकर आप बिल्कुल भी ये नहीं कह पाएंगे कि इन्हें मानसिक रूप से विकलांग बच्चों ने तैयार किया होगा.

चंडीगढ़ की ऐसी ही एक संस्था SOREM  की वाइस प्रिंसिपल संगीता ने बताया, कि हमारी संस्था में 172 बच्चे हैं, जो घर से काम कर रहे हैं. और हमारी संस्था में 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के 68 छात्र हैं. उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार उन्हें व्यवसाय दिया जाता है. हमारा व्यवसाय त्योहारों के मुताबिक चलतता है. भारत त्योहारों का देश है और हम उनके लिए हमेशा तैयार हैं. तस्वीरों में प खुद भी देख सकते हैं कि न छात्रों ने कितने सुंदर और तरह-तरह के सामान तैयार किए हैं. जो किसी को भी तुरंत पसंद आ जाएगा.

Disney+ Hotstar, Netflix और Prime Video पर दिवाली इंटरटेंनमेंट के लिए आ रही हैं ये फिल्में




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here