भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज Akash Deep के घर जल्द ही शहनाई गूंजने वाली है। बिहार के रोहतास जिले के निवासी आकाश दीप की शादी तय हो गई है, जिससे उनके पैतृक गांव बड्डी में खुशी की लहर दौड़ गई है।
गांव में शादी की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं और स्थानीय लोग अपने चहेते क्रिकेटर की शादी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। परिवार के साथ-साथ ग्रामीण भी इस खास अवसर को यादगार बनाने में जुटे हुए हैं। जानकारी के अनुसार, शादी से जुड़े सभी शुरुआती कार्यक्रम पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनके पैतृक गांव बड्डी में ही आयोजित किए जाएंगे।
आकाश दीप की शादी की खबर सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है, वहीं पूरे गांव में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं।


