डेढ़ साल की बच्ची को सिगरेट से जलाया, मां से की मारपीट, गिरफ्तार

पुलिस ने फरार आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया. (सांकेतिक तस्वीर)

पुलिस ने फरार आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया. (सांकेतिक तस्वीर)

पीड़ित महिला के अनुसार आरोपी सिपाही (Accused Sepoy) खुद को पापा कहने के लिए कह रहा था, लेकिन बच्ची ने ऐसा नहीं कहा तो आरोपी ने उसके चेहरे, पेट और हाथ में कई जगहों पर सिगरट से दाग दिया और उससे भी मारपीट की.

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस ने डेढ़ वर्षीय बालिका को सिगरेट से जलाने और उसकी मां के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस आरक्षक को गिरफ्तार (Arrest) किया. बालोद जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने आरक्षक अविनाश राय को गिरफ्तार कर लिया है. राय पर आरोप है कि उसने बीते बृहस्पतिवार को डेढ़ वर्षीय बालिका को कई जगह पर सिगरेट से जलाया तथा बालिका की मां से मारपीट की है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने राय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उसे शनिवार को दुर्ग जिले के भिलाई शहर से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद से राय फरार था.

उन्होंने बताया कि राय कुछ समय पहले जिले के बालोद थाने में पदस्थ था और इस दौरान वह शहर के सिवनी क्षेत्र में महिला के घर पर ही रहता था. उन्होंने बताया कि महिला का पति नागपुर में रहता है. अधिकारियों ने बताया कि बालोद में रहने के दौरान राय ने महिला को कुछ पैसे उधार दिए थे और इस महीने की 24 तारीख को राय अपने पैसे लेने महिला के घर पहुंचा और वहीं ठहर गया.

बच्ची को खुद को पापा कहने के लिए कह रहा थाउन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के अनुसार बृहस्पतिवार की रात को राय ने बच्ची से कहा कि वह उसे (राय को) पापा कहे और जब बच्ची ने ऐसा नहीं किया तब उसने बच्ची के चेहरे, पेट और हाथ में कई जगहों पर सिगरट से दाग दिया और महिला से भी मारपीट की और वहां से फरार हो गया.

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच रही है. जांच के आधार पर आरोपी आरक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here