Delhi Coronavirus Update: 5664 new covid patients, active cases cross 34 thousand for the first time

दिल्ली में कोरोना के 5664 नए मरीज, एक्टिव मामले पहली बार 34 हजार के पार

प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली:

Delhi Coronavirus Update: दिल्ली में शनिवार से रविवार के बीच लगातार पांचवे दिन 5000 से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आए. रविवार को समाप्त 24 घंटों में 5664 कोरोना के नए मामले सामने आए. इन 24 घंटों में पॉजिटिविटी रेट 12.69 प्रतिशत रहा. इस दौरान 4159 मरीज ठीक हुए और 51 मरीजों की मौत हो गई. दिल्ली में एक्टिव मामलों की संख्या पहली बार 34 हज़ार के पार हो गई है. 

यह भी पढ़ें

दिल्ली में अब कोरोना का रिकवरी रेट  89.61 प्रतिशत है और एक्टिव मरीज़ 8.7 प्रतिशत हैं. डेथ रेट 1.67% है और पॉजिटिविटी रेट 12.69% है. दिल्ली में रविवार को समाप्त 24 घंटों में 5664 नए मामले आए. अब तक कोरोना के कुल 3,92,370 केस सामने आ चुके हैं. इन 24 घंटों में 4159 मरीज ठीक हुए हैं. अब तक कुल 3,51,635 मरीज स्वस्थ हुए हैं. इ 24 घंटों में 51 मौतें हुईं. कोरोना से अब तक कुल 6562 मौतें हुई हैं. 

दिल्ली में फिलहाल एक्टिव मामले 34,173 (अब तक के सबसे ज़्यादा) हैं. इन 24 घंटों में 44,623 टेस्ट हुए.

अब तक हुए कुल 47,25,318 टेस्ट हुए हैं.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here