Obama blamed Trump and said he only paid attention to his ego and did not take the coronavirus pandemic seriously’ | जानें,आखिर क्‍यों ओबामा को कहना पड़ा- ‘ट्रंप ने केवल अपने अहंकार को तवज्‍जो दी’

नई दिल्‍ली: व्हाइट हाउस के अपने उत्तराधिकारी ट्रंप पर तीखा हमला करते हुए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा (Barack Obama) ने ट्रंप पर आरोप लगाया है कि उन्‍होंने अपना पूरा ध्‍यान केवल अपने अहंकार को पूरा करने पर लगाया. उन्होंने कहा कि डोनाल्‍ड ट्रंप (Donald Trump) ने कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) जैसी महत्वपूर्ण समस्या को गंभीरता से नहीं लिया और अन्य चीजों के बारे में चिंता करते रहे. 

ओबामा ने कहा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप का पूरा ध्‍यान बस अपने अहंकार को पूरा करने पर होता है, जबकि राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बिडेन ने हमेशा शालीनता और सहानुभूति को तवज्‍जो दी. ट्रंप का ध्‍यान हमेशा अपनी रैलियों में भीड़ के आकार पर रहा.’ 

ट्रंप के दूसरों की मदद नहीं की 
अमेरिका के 44वें राष्‍ट्रपति रहे ओबामा ने ट्रंप को उनकी नीतियों और बयानों के लिए भी दोषी ठहराया. उन्‍होंने कहा, ‘उन्होंने काम करने में या किसी की मदद करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई, बल्कि उन्‍होंने केवल खुद पर और उन चीजों पर ध्‍यान दिया जो वे चाहते थे. दुर्भाग्‍य से इसके जो परिणाम हुए वह हम सबको भुगतने पड़े.’ 

ये भी पढ़ें: मिस्र में करोड़पति महिला भिखारी गिरफ्तार, वजह जानकर होगी हैरानी

ट्रंप की रैलियों से हजारों को हुआ कोरोना 
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के एक नए अध्ययन के अनुसार अनुमान लगाया गया है कि डोनाल्ड ट्रंप की 18 चुनावी रैलियों के कारण 30 हजार लोग कोरोना संक्रमित हुए. इतना ही नहीं इनमें से 700 से अधिक लोगों के मारे जाने का दावा भी किया गया है. इसमें इस बात पर भी जोर दिया गया है कि जिन जगहों पर अमेरिकी राष्ट्रपति की रैलियां हुई हैं, वहां के लोगों को ‘इसकी भारी कीमत कोविड-19 संक्रमण और खुद की जान देकर चुकानी पड़ी है’. 

इससे पहले 25 अक्टूबर को ओबामा ने कहा था कि ‘ट्रंप को सामान्य अमेरिकी नागरिकों से ना कोई सहानुभूति है और ना उनकी कोई चिंता है. अमेरिकी राष्ट्रपति केवल ‘खुद की और अपने अमीर दोस्‍तों की मदद करने के लिए’ दूसरा कार्यकाल मांग रहे हैं. जबकि दूसरी ओर, बिडेन और हैरिस इस चुनावी लड़ाई में अपने लिए नहीं बल्कि ‘आपके और हमारे लिए’ उतरे हैं.’

LIVE TV
 

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here