ग्राम झिलेला में बिजली चोरी का गलत प्रकरण बनाने वाले अधिकारी के विरुद्ध होगी कार्यवाही – ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
भोपाल : शुक्रवार, दिसम्बर 11, 2020, 18:43 IST

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आष्टा तहसील के ग्राम झिलेला निवासी किसान श्री देवकरण के विरुद्ध चोरी का गलत प्रकरण बनाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।
हुआ यूं कि ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भोपाल से इंदौर जाते समय डोडी (महतवाड़ा) विद्युत उप-केन्द्र का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान ग्राम झिलेला निवासी किसान श्री देवकरण ने वहाँ पहुँचकर बताया कि साहब ‘मेरे न तो खेत है और न कुआँ और न ही मोटर” लेकिन मेरे खिलाफ बिजली चोरी का प्रकरण बना दिया गया है। इस पर श्री तोमर ने मौका-मुआयना कर कार्यवाही के निर्देश दिये।
श्री तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की जन-हितैषी सरकार है। यहाँ किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा।
राजेश पाण्डेय
Source link

