Direct Daily flights to Delhi-Kolkata approved, Previously only allowed for 3 days a week – दिल्ली से कोलकाता की हर दिन सीधी उड़ानों को मंजूरी, पहले हफ्ते में 3 द‍िन ही थी इजाजत

दिल्ली से कोलकाता की हर दिन सीधी उड़ानों को मंजूरी, पहले हफ्ते में 3 द‍िन ही थी इजाजत

Delhi-Kolkata Regular Flights :कोरोना के बाद घरेलू उड़ानों को लेकर भी लगाई गई थीं तमाम पाबंदियां

दिल्ली से कोलकाता (Delhi-Kolkata Flight) की सीधी उड़ानें अब हर दिन नियमित तौर पर चला करेंगे. पहले हफ्ते में तीन दिन ही दिल्ली से कोलकाता के बीच विमान सेवा की इजाजत थी. कोरोना संक्रमण (Corona Virus ) को देखते हुए बंगाल सरकार ने दिल्ली और पांच अन्य शहरों से आने-जाने वाली सीधी उड़ानों पर 4 जुलाई को रोक लगा दी थी. 1 सितंबर से सीधी विमान सेवा को हफ्ते में 3 दिन के लिए मंजूरी दी गई. अन्य दिनों में यात्रियों को दिल्ली या कोलकाता पहुंचने के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट का सहारा लेना पड़ रहा था. दिल्ली के अलावा मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे और नाशिक के लिए भी हफ्ते में कुछ दिनों के लिए कोलकाता से सीधी उड़ानों की इजाजत थी.

यह भी पढ़ें

कोरोना काल में नियमित विमान सेवा पर अंकुश के बाद हर दिन की उड़ानें रोक दी गई थीं. बंगाल के लिए उड़ानों का कुछ कोटा भी तब तय किया था. लंबे समय तक वंदेभारत योजना (Vande Bharat) के तहत उड़ानों का संचालन किया जा रहा था.हालांकि ममता सरकार (Bengal Government) ने अब यह रोजाना उड़ानों को मंजूरी दे दी है. देश के दो बड़े महानगरों के बीच हफ्ते में महज तीन दिन ही विमान सेवा चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना कर पड़ा रहा था. यात्रियों ने सोशल मीडिया के जरिये इसे नियमित करने की गुहार भी गाई थी. 

दिल्ली और बंगाल में कोरोना के मामले कम हुए हैं. दिल्ली में रविवार को 1984 मरीज और बंगाल में 2500 केस मिले हैं. दिल्ली में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 लाख और बंगाल में 5.2 लाख तक पहुंच चुकी है.

Newsbeep


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here