Mumbai Police transferred Hrithiks case to CIU, then Kangana got angry, said- How long will I cry … – मुंबई पुलिस ने ऋतिक का केस CIU को किया ट्रांसफर तो भड़की कंगना, बोलीं-कब तक रोएगा…

मुंबई पुलिस ने ऋतिक का केस CIU को किया ट्रांसफर तो भड़की कंगना, बोलीं-

कंगना ने लिखा, “ऋतिक अब कब तक…”

मुंबई:

महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पर लगातार निशाना साधने वाली फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को घेरने के लिए अब मुंबई पुलिस ने नई रणनीति बनाई है. मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने 2016 में साइबर सेल में दायर एक एफआईआर और 2017 की एक शिकायत की जांच अब क्राइम इंटेलिजेंसी यूनिट (CIU)को सौंप दी गई है. बता दें कि सीआईयू ही टीआरपी स्कैम और फेक फॉलोअर्स केस की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें

मतलब कंगना पर शिकंजा कसने के लिये अब इस केस का इस्तेमाल किया जाएगा. लेकिन गौर करने वाली बात है कि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) द्वारा दर्ज एफआईआर किसी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ है. लेकिन 2017 की शिकायत में कंगना पर शक है. 

यह भी पढ़ें- राकेश रोशन बच्चों संग स्विमिंग पूल में मस्ती करते आए नजर, ऋतिक बोले- पापा बियर अपने बच्चों के साथ…

मीडिया में ऐसी भी खबरें है कि ऋतिक के वकील ने ही मुंबई पुलिस कमिश्नर से केस के सीआईयू को ट्रांसफर करने के लिए गुजारिश की थी. मुंबई पुलिस द्वारा केस क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट को ट्रांसफर किए जाने पर कंगना ने ऋतिक पर सीधा निशाना साधा. 

n9984ab

कंगना ने ट्वीट किया,  “उसकी दुखभरी कहानी फिर से शुरू होती है, हमारे ब्रेकअप और उसके तलाक के इतने साल बाद भी उसने जीवन में बढ़ने से इंकार कर दिया, किसी भी महिला को डेट करने से इनकार कर दिया, बस जब मैं अपने व्यक्तिगत जीवन में कुछ आशा पाने के लिए साहस जुटाती हूं, वह फिर से वही नाटक शुरू कर देता है. ऋतिक अब कब तक रोएगा एक एक छोटे से अफेयर के लिए…”

Newsbeep

Hrithik Roshan Birthday Special: बाल कलाकार से सुपरस्टार तक का सफर


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here