-चावल में फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में होता है। इसमें साबुत अनाज के वे सभी गुण होते हैं, जो आपके शरीर का वजन नियंत्रित करने में मददगार होते हैं। तो आपको अपने दिमाग से यह वहम निकाल देना चाहिए कि चावल खाने से वजन बढ़ता है।
इंसुलिन के स्त्राव को नियंत्रित करने में मदद करता है चावल खाना
-हर दिन सीमित मात्रा में चावल खाने से बैड कॉलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। ये सभी गुण वजन को बढ़ने से रोकते हैं। लेकिन चावल खाने से मोटापा घटता है या नहीं इस बात पर सबका अपना अलग अनुभव हो सकता है क्योंकि यह आपके मेटाबॉलिज़म पर निर्भर करता है।
-हालांकि यह बात भी कई रिपोर्ट्स में साफ हो चुकी है कि यदि बहुत अधिक चावल का सेवन किया जाए तो आपको मेटाबॉलिज़म से जुड़े सिंड्रोम और बीमारियां हो सकती हैं। यानी आप हर दिन चावल तो खा सकते हैं लेकिन आपको इनकी मात्रा पर ध्यान रखना होगा।
किस आधार पर कही जा रही है यह बात?
-आपके मन में यह बात आ सकती है कि अगर चावल खाने से वजन नहीं बढ़ता है, मोटापा नहीं बढ़ता है तो फिर यह धारणा क्यों है? दरअसल, पिछले दिनों क्यूटो के दोशिशा वीमन्स कॉलेज ऑफ लिबरल आर्ट्स के प्रफेसर टोमोको इमई की देखरेख में हुई एक स्टडी में यह बात सामने आई है कि चावल खाने से वजन और मोटापा बढ़ने का कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है। यदि हर दिन सीमित मात्रा में चावल खाए जाएं।
क्या चावल खाने से मोटापा बढ़ता है?
-स्टडी में यह बात भी कही गई है कि पश्चिमी देशों की तुलना में पूर्वी देशों में मोटापा कहीं अधिक बड़ी समस्या है। जबकि पूर्वी देशों में पश्चिम की तुलना में कहीं अधिक चावल खाया जाता है। इस बारे में यूके की नैशनल ओबेसिटी फोरम के चेयरमैन टैम फ्रे ने भी यह भी बात मानी है कि पश्चिमी देशों की तुलना में पूर्वी देशों के लोगों में मोटापा कम होता है।
-हालांकि मोटापा पूर्वी देशों में भी बड़ी समस्या है। लेकिन जब पूर्वी देशों की डायट पर ध्यान दिया गया तो उसमें मोटापे के पीछे चावल को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सका। शोध से जुडे़ प्रफेसर इमई का कहना है कि जिन देशों में चावल अधिक खाया जाता है, वहां पश्चिमी देशों की तुलना में मोटापा काफी कम है।
चावल की सही मात्रा और सही समय
-चावल की सही मात्रा जितनी जरूरी है, उतना ही जरूरी है चावल खाने का सही समय भी। हालांकि चावल एक आसानी से पचनेवाला भोजन है। गर्मागर्म चावल दिन के किसी भी समय खाए जा सकते हैं। लेकिन बेहतर होगा कि आप चावल का सेवन दोपहर के भोजन में करें। जैसा कि भारत का पारंपरिक भोजन है। दोपहर के समय में दाल-चावल और सब्जी रोटी खाने की।
-आप दिन में एक बार एक कटोरी चावल खाएं तो ना तो आपका वजन बढ़ेगा और ना ही आपका मोटापा बढ़ेगा। इसलिए निडर होकर चावल खाइए और अपनी थाली पर नजर रखते हुए मोटापा और बढ़ते वजन को नियंत्रित करिए।
Source link

