AAP Spokesperson Saurabh Bhardwaj says- AAP Government will provide free Coronavirus Vaccine – जहां-जहां बनेगी AAP की सरकार, वहां देंगे मुफ्त कोरोना वैक्सीन : सौरभ भारद्वाज 

'जहां-जहां बनेगी AAP की सरकार, वहां देंगे मुफ्त कोरोना वैक्सीन' : सौरभ भारद्वाज 

आम आदमी प्रवक्ता सौरव भारद्वाज (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने कहा है कि आगामी विधान सभा चुनावों (Assembly Elections) में जहां उनकी पार्टी आम आदमी पार्टी की जीत होती होगी और आप सरकार बनेगी, वहां-वहां राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तर्ज पर मुफ्त में कोरोना वायरस की वैक्सीन (Coronavirus Vaccine)  दी जाएगी. इसके साथ ही भारद्वाज ने केंद्र सरकार से अपील की कि दिल्ली की तर्ज पर सभी को फ्री में वैक्सीन दिया जाय.

यह भी पढ़ें

सौरभ भारद्वाज ने कहा, “कल मुझे खुशी हुई थी जब यह मैंने जाना कि दिल्ली सरकार की तर्ज पर केंद्र सरकार भी लोगों को फ्री में वैक्सीन देगी. मुझे लगता था कि यह बहुत बड़ा कदम है. मेरा केंद्र से यही निवेदन रहेगा कि वह फ्री में वैक्सीन दे.” भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पहले कहना कि फ्री में टीका देंगे और फिर बाद में यह कहना कि अभी सिर्फ फर्स्ट फेज में देंगे यह सही नहीं है. 

‘Covaxine ने पूरा नहीं किया फेज-3 ट्रायल, मानकों को किनारे रख दी गई हरी झंडी’, 2 पूर्व केंद्रीय मंत्रियों ने एकसाथ बोला हमला

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की तर्ज पर सब जगह मुफ्त वैक्सीन दिया जाना चाहिए. लगे हाथ उन्होंने कहा कि हमारी जहां-जहां जिस-जिस राज्य में सरकार बनेगी हम वहां फ्री में वैक्सीन देंगे.

दिल्ली में 1000 हेल्थ सेंटर पर दी जाएगी कोरोना वैक्सीन, तैयारी जारी- बोले सत्येंद्र जैन

Newsbeep

बता दें कि इस साल अप्रैल या मई में तमिलनाडु (Tamil Nadu), पश्चिम बंगाल (West Bengal), केरल, असम और पुडुचेरी (केंद्रशासित प्रदेश) ऐसे पांच राज्य हैं, जहां विधानसभा चुनाव होने हैं. इसके बाद 2022 में यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गुजरात, गोवा, हिमाचल प्रदेश और मणिपुर में भी विधान सभा चुनाव होने हैं. आप यूपी और उत्तराखंड में चुनाव लड़ने का एलान पहले ही कर चुकी है जबकि गोवा और पंजाब में 2017 में भी चुनाव लड़ चुकी है.

वीडियो- मुकाबला : एम्स निदेशक बोले, कोरोना वैक्सीन की सुरक्षा को लेकर चिंता न करें देशवासी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here