मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिस एमपी ने भेंट की


मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिस एमपी ने भेंट की


 


भोपाल : रविवार, जनवरी 3, 2021, 19:42 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज निवास पर फेमिना मिस एमपी 2020 सुश्री रूद्रप्रिया यादव ने भेंट की। सुश्री रूद्रप्रिया अखिल भारतीय स्पर्धा के लिए तैयारी कर रही हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश की बेटी सुश्री रूद्रप्रिया को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। श्री रूद्रप्रिया के पिता श्री डी. के. यादव ने बताया कि उनकी बेटी ने इस तरह की स्पर्धाओं में अर्जित पुरस्कार राशि से कैंसर ग्रस्त बच्चों के उपचार में सहयोग का निश्चय किया है। सुश्री रुद्रप्रिया वर्तमान में नई दिल्ली के डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल प्लानिंग के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर में रिसर्च एसोसिएट के पद पर कार्यरत हैं।


अशोक मनवानी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here