कृषि मंत्री श्री पटेल ने सीहोर टोल नाके पर 108 एंबुलेंस बुलाकर घायलों को भेजा अस्पताल


कृषि मंत्री श्री पटेल ने सीहोर टोल नाके पर 108 एंबुलेंस बुलाकर घायलों को भेजा अस्पताल


 


भोपाल : रविवार, जनवरी 3, 2021, 20:23 IST

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने भोपाल से इंदौर जाते समय सीहोर टोल नाके के पास हुए सड़क हादसे को देखकर तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई। उन्होंने मौके पर ही 108 एंबुलेंस को बुलवाया और सड़क हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया।

 कृषि मंत्री श्री पटेल ने सीहोर टोल नाके के पास कार और बाइक दुर्घटना के शिकार हुए घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचा कर एक बार फिर संवेदनशीलता का परिचय दिया है। इसके पहले विगत दिनों भोपाल से इंदौर के मार्ग में देवास के पास तेंदुए के घायल होने पर भी उन्होंने तत्काल अमले को सूचित कर तेंदुए का उपचार सुनिश्चित करवाने की व्यवस्था की थी।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here