एक लाख परिवारों का एक साथ नये आवासों में गृह-प्रवेश


एक लाख परिवारों का एक साथ नये आवासों में गृह-प्रवेश


केन्द्रीय मंत्री श्री शाह और मुख्यमंत्री श्री चौहान की उपस्थिति में होगा गृह-प्रवेशम् कार्यक्रम 


भोपाल : सोमवार, फरवरी 15, 2021, 14:40 IST

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में निर्मित एक लाख नवीन आवासों में हितग्राहियों को एक साथ गृह-प्रवेश करवाया जायेगा। मंगलवार 16 फरवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह गृह-प्रवेशम् कार्यक्रम में हितग्राहियों के नवीन आवासों का ऑनलाइन लोकार्पण करेंगे।

मिन्टों हॉल भोपाल में प्रात: 11 बजे गृह-प्रवेशम् कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री श्री शाह और मुख्यमंत्री श्री चौहान आवास हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह सिसौदिया और पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री रामखेलावन पटेल भी शामिल होंगे।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन मध्यप्रदेश और सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर होगा।


आर.एस.मीणा


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here