Journalist robbed at gunpoint during Live TV Reporting, Video goes viral | रिपोर्टर कर रहा था LIVE रिपोर्टिंग, गन प्‍वाइंट पर हुई लूट, वायरल हो गया वीडियो

इक्वेडोर: लाइव टीवी रिपोर्टिंग (Live TV Reporting) के दौरान का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बंदूकधारी बदमाश गन प्वाइंट पर रिपोर्टर और उसके कैमरामैन से पैसे लूटकर वहां से फरार हो जाता है.

गन प्वाइंट पर पैसे लूट हुआ फरार

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब रिपोर्टर हाथों में माइक आइडी लिए कैमरे के सामने खड़ा था तभी एक बंदूकधारी बदमाश तेजी से भागते हुए उनके पास आया और रिपोर्टर पर बंदूक तान दी. बदमाश जोर-जोर से बात करते हुए उनसे पैसे मांगने लगा. इस दौरान वो कभी बंदूक रिपोर्टर की तरफ करता तो कभी कैमरामैन की तरफ. बदमाश की इस हरकत से दोनों घबरा जाते हैं अपनी जेब में रखे पैसे और सामान बदमाश को दे देते हैं. इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो जाता है. 

रिपोर्टिंग के दौरान हुई घटना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित रिपोर्टर का नाम डिएगो ओर्डिनोला है. वे इक्वाडोर के स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं. 13 फरवरी को दोपहर के करीब 1 बजे वो गुआयाकिल शहर के एस्टाडियो मोन्यूमेंटल के बाहर से रिपोर्टिंग कर रहे थे. उसी दौरान अज्ञात हथियार बंद बदमाश ने उनपर अटैक कर दिया और उनसे पैसे लूटकर वहां से फरार हो गया. ये पूरी वारदात कैमरामैन के कैमरे में कैद हो गई जो अब वायरल हो रही है. अब दोनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

ये भी देखें:- 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here