सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया के निर्देश पर जाँच कमेटी गठित


सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया के निर्देश पर जाँच कमेटी गठित


जाँच समिति दो माह में देगी रिपोर्ट 


भोपाल : शनिवार, फरवरी 27, 2021, 18:36 IST

सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया के निर्देश पर प्रमुख सचिव सहकारिता द्वारा 4 सदस्यीय जाँच कमेटी का गठन किया गया है। यह जाँच  समिति मंदसौर और नीमच जिले में परिवहनकर्ता द्वारा  खाद को सोसायटी  तक पहुँचाने में की गई हेराफेरी और म.प्र स्टेट वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन पिपलिया मंडी में भंडारित किए गए उर्वरक की अफरा-तफरी की जाँच करेगी। जाँच कमेटी द्वारा दो माह में जाँच प्रतिवेदन आयुक्त सहकारिता को सौंपा जाएगा। 

जाँच कमेटी में म.प्र. राज्य सहकारी विपणन संघ के महाप्रबंधक श्री एम.के. पाठक,  म.प्र. स्टेट वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के महाप्रबंधक श्री यशपाल,  म.प्र. राज्य सहकारी बैंक के उप प्रबंधक श्री अरविंद वर्मा और कलेक्टर मंदसौर एवं नीमच द्वारा नामांकित अधिकारी को शामिल किया गया है। 


बबीता मिश्रा


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here