मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की बधाई


मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की बधाई


 


भोपाल : रविवार, फरवरी 28, 2021, 18:45 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नागरिकों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की बधाई देते हुये भारत के महान वैज्ञानिक डॉ. सी.वी. रमन द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में की गयी खोज और उपलब्धियों का स्मरण किया।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस रमन प्रभाव की खोज की वजह से मनाया जाता है। इस खोज की घोषणा भारत के महान वैज्ञानिक सर चन्द्रशेखर वेंकट रमन ने 28 फरवरी 1928 को की थी। इसी खोज के लिये उन्हें नोबल पुरस्कार दिया गया था। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में 28 फरवरी को मनाया जाता है।


अतुल खरे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here