लोक निर्माण मंत्री श्री भार्गव ने दी होली की शुभकामनाएँ
भोपाल : रविवार, मार्च 28, 2021, 18:08 IST

लोक निर्माण कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा है कि रंग और अबीर का यह त्यौहार सभी के जीवन में खुशहाली लाए। उन्होंने अपील की है कि प्रदेश में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए हम सब संयमित होकर अपने घरों में ही होली मनाएँ।
अनिल वशिष्ठ
Source link

