कोरोना को परास्त करने के लिए हर व्यक्ति करे गाइडलाइन का पालन


कोरोना को परास्त करने के लिए हर व्यक्ति करे गाइडलाइन का पालन


मध्यप्रदेश सरकार की पहल का पूरा साथ दें नागरिक
पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने की अपील
 


भोपाल : बुधवार, अप्रैल 7, 2021, 17:45 IST

पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने कहा है कि कोरोना को परास्त करने के लिए निर्धारित गाइड लाइन का नागरिकों द्वारा पालन किया जाए। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई पहल का प्रत्येक नागरिक को समर्थन करना चाहिए।

सुश्री उमा भारती ने कहा कि सरकार और समाज मिलकर इस विपदा से मुक्ति पा लेंगे। सुश्री भारती ने कहा कि सरकार के साथ समाज को भी सक्रिय होना है तभी कोरोना संक्रमण को रोककर समाधान प्राप्त किया जा सकता है।

पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री भारती ने आम जनता से अपील की है कि फेस मास्क के उपयोग के प्रति सभी गंभीर रहें। यह संक्रमण को रोकने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। मध्यप्रदेश के लोगों को कोरोना संक्रमण की इस समस्या का मुकाबला कर विजय प्राप्त करना है।


अशोक मनवानी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here