छत्तीसगढ़ में 14994 लोगों में कोरोना की पुष्टि, 216 मरीजों की मौत- Covid 19 Update 14994 people confirmed corona in Chhattisgarh 216 patients died NODBK

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में पिछले 24 घंटों के दौरान 14,994 नए लोगों में कोरोना वायरस (Corona virus)  संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 7,28,700 हो गई है. राज्य में शुक्रवार को 323 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 216 मरीजों की मौत हुई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज संक्रमण के 14,994 मामले आए हैं. इनमें रायपुर जिले से 1118, दुर्ग से 1310, राजनांदगांव (Rajnandgaon) से 765, बालोद से 361, बेमेतरा से 478, कबीरधाम से 554, धमतरी से 361, बलौदाबाजार से 813, महासमुंद से 557, गरियाबंद से 285, बिलासपुर से 1081, रायगढ़ से 879, कोरबा से 1236, जांजगीर चांपा से 1077, मुंगेली से 553, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 271, सरगुजा से 530, कोरिया से 511, सूरजपुर से 397, बलरामपुर से 347, जशपुर से 452, बस्तर से 202, कोंडागांव से 189, दंतेवाड़ा से 58, सुकमा से 44, कांकेर से 479, नारायणपुर से 42, बीजापुर से 41 और अन्य राज्य से तीन मामले हैं. उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 7,28,700 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 6,01,161 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 1,18,958 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में वायरस से संक्रमित 8581 लोगों की मौत हुई है. राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,40,810 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 2406 लोगों की मौत हुई है. 24 घण्टे में सर्वाधिक 1496 नए मरीज मिले थे वहीं, कल खबर सामने आई थी कि छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण के तेजी से फैलने का सिलसिला लगातार जारी है. अप्रैल माह के पहले दिन से संक्रमण बढ़ने की हुई शुरुआत होने का सिलसिला आज तक जारी है. आलम यह है कि नए मरीजों के आंकड़े 1500 से बढ़कर 15000 के पार तक पहुंच चुके हैं. 29 अप्रैल गुरुवार को छत्तीसगढ़ में 15804 नए मरीज मिले तो वहीं राजधानी रायपुर में पहली बार फिर 1400 के पार नए मरीजों की संख्या रही. रायपुर में 1414 नए मरीज मिले. बात अगर दुर्ग जिले की करें तो दुर्ग जिला एक बार संक्रमण के मामले में रायपुर से आगे निकल चुका है. दुर्ग जिले में बीते 24 घण्टे में सर्वाधिक 1496 नए मरीज मिले थे.

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here