बिलासपुर में पिकअप वैन पलटने के बाद टमाटर लूटने के लिए लोगों में मची होड़
Chhattisgarh News: बिलासपुर में जैसे ही टमाटर से भरे पिकअप वैन के पलटने की बात लोगों को पता चली तो वहां फ्री के टमाटर को लूटने के लिए लोगों में होड़ सी लग गई और फिर लोगों ने कोरोना लॉकडाउन की जमकर धज्जियां उड़ाई.

बस फिर क्या था, फोकट का टमाटर लूटने लोगों की होड़ मच गई. कोई थैले में तो कोई टोकरी में टमाटर लेकर भागने लगे. मौके की जो तस्वीर न्यूज़ 18 के कैमरे में कैद हुई एक्सक्लूसिव तस्वीरें ये बताने के लिए काफी है लॉकडाउन के नियमों की लोगों को कोई परवाह नहीं है. कोविड नियमों की किस तरह धज्जियां उड़ाई जा रही है. वह तस्वीरों में साफ है, उधर पिकअप पलटने की घटना को करीब 1 घण्टे से भी ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी रतनपुर थाने की पुलिस मौके पर नहीं पहुंची.इस वजह से लोगों कोरोना के डर को किनारे कर बेख़ौफ़ टमाटर की लूट में जुटे रहे. लोगों का लालच इस कदर बेपरवाह है कि लोग ये भूल रहे है कोरोना कितनों की जिंदगी छीन चुका है कितनो के सिर से अपनों का साया उठ चुका है, लेकिन लोग है कि मानते ही नहीं है.
Source link

