युवक को थप्पड़ मारते हुए कलेक्टर साहब.
जब कलेक्टर रणबीर शर्मा (Collector Ranbir Sharma) का इतना से भी मन नहीं भरता है तो वे उस युवक से बदतमीजी से पेश आते हुए बगल में खड़े सिपाही को मारने के आदेश भी दे देते हैं.

टीएस सिंहदेव ने DM रणबीर शर्मा के व्यवहार को शर्मनाक बतायावहीं, न्यूज18 से बातचीत में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने DM रणबीर शर्मा के व्यवहार को शर्मनाक बताया है. उन्होंने भरोसा दिया कि वो मुख्य सचिव से इस मामले में बात करेंगे. बता दें कि कलेक्टर के व्यवहार को लेकर यह कोई पहला मामला सामने नहीं आया है. इससे पहले भी देश के अन्य राज्यों में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं. कलेक्टर ने मांगी माफी अब खबर है कि मामला तूल पकड़ने पर सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने वीडियो जारी कर माफी मांगी है. उन्होंने कहा है कि सालभर से मैं और मेरा पूरा अमला मेहनत कर रहे हैं. मैं और मेरे माता- पिता भी कोविड की चपेट में आये थे, इसे भलीभांति समझता हूं. व्यक्ति पर शारीरिक रूप से क्या बीतती है. उन्होंने आवेश में आकर थप्पड़ मारने की बात कही और क्षमा मांगी. कलेक्टर ने कहा कि किसी के अपमान करने का मेरा मकसद नहीं था. आवेश में आकर मैंने हाथ उठाया जिसके लिए क्षमापार्थी हूं.
Source link

