Shocking! Elderly man raped by masked stranger in Britain | Shocking: पार्क में टहल रहे बुजुर्ग को घसीटकर झाड़ियों में ले गए, फिर किया बलात्कार, आरोपी की तलाश में जुटी Police

लंदन: ब्रिटेन (Britain) में एक 50 वर्षीय पुरुष को हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है. आरोपी ने एक पार्क (Park) में इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस नकाबपोश आरोपी की तलाश कर रही है, लेकिन अब तक उसे सफलता नहीं मिल सकी है. वहीं, इस वारदात के बाद पूरे इलाके में खौफ का माहौल है. पीड़ित बुजुर्ग पार्क में टहलने गया था, तभी उसके साथ यह घटना हुई.

रात के वक्त हुई वारदात 

‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह वारदात Southampton में 22 मई को रात 9.30 से 10 के बीच में हुई. पीड़ित पार्क में टहल रहा था, तभी दो पुरुष वहां पहुंचे और उसे खींचकर पास की झाड़ियों में ले गए. जहां एक आरोपी ने बुजुर्ग के साथ बलात्कार (Rape) किया. पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी 20 से 30 साल का श्वेत युवक था और उसने मास्क लगाया हुआ था.

ये भी पढ़ें -UK: 7 दोस्तों की पार्टी रही दमदार, ग्रुप फोटो में ‘भूत’ को देख उड़े होश!

Police ने बढ़ाई Patrolling

पुलिस को आरोपी के साथ मौजूद दूसरे शख्स के बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस ने स्थानीय लोगों से आरोपी को पहचानने की अपील की है. वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि वारदात के बाद पूरे इलाके में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है. पुलिस टीम खासतौर पर रात के वक्त पार्क में भी मौजूद रहेगी. 

Police ने Public से मांगी मदद

पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, ‘हम उन सभी लोगों से अपील करते हैं, जो वारदात वाले दिन एक्सफोर्ड एवेन्यू या समरसेट एवेन्यू में थे, कि यदि उन्होंने कुछ देखा या सुना हो तो पुलिस को बताएं. ताकि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके. पुलिस के अनुसार, पीड़ित बुजुर्ग की हालात अभी ठीक है, लेकिन वह काफी डरे हुए हैं.    

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here