राज्य मंत्री श्री परमार की अनूठी पहल


राज्य मंत्री श्री परमार की अनूठी पहल


जन्म-दिन, पुण्य-तिथि पर दिया जाता है कोविड मरीजों को जूस, दवाइयाँ और जरूरी सामान 


भोपाल : गुरूवार, मई 27, 2021, 21:06 IST

स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने बताया कि शुजालपुर के शासकीय जवाहरलाल नेहरू स्मृति कॉलेज में संचालित कोविड केयर सेंटर में समाज के सहयोग से एक अनूठी पहल की शुरुआत की गई है। अपनी इच्छा से जन्म-दिन, सालगिरह व परिजनों की पुण्य-तिथि के अवसर पर समाज के सभी लोग सहयोग करके यहाँ भर्ती कोविड संक्रमित मरीजों को ताजा फलों के जूस, दवाइयों और जरूरत के समान आदि की मदद कर रहे हैं। इसके लिए उत्तर अमेरिका से लेकर देश के महानगरों से जिले के छोटे गाँव तक के लोग सहभागी बने हैं। 

  श्री परमार ने बताया कि उत्तरी अमेरिका में पदस्थ शुजालपुर निवासी पुलिस जवान श्री नितिन पाठक ने सोशल मीडिया पर इस मुहिम को देख अपने पिता श्री ओम प्रकाश पाठक की विवाह वर्षगाँठ पर सहयोग भेजकर मरीजों और वैक्सीनेशन केंद्र के स्टाफ को जूस वितरण कराया। इसी तरह श्री शशांक खत्री ने लॉकडाउन में हुई शादी में लोगों को न बुलाने का मलाल इस सेवा में सहयोग कर दूर किया। सहयोग के इसी क्रम में बेटी शनाया राठी के जन्म-दिन पर राठी परिवार, विवाह वर्षगाँठ पर श्री संतोष जैन, श्री शिवकुमार झालानी व माता श्रीमती विमला देवी की विवाह वर्षगाँठ पर झालानी परिवार, बहु के जन्म-दिवस पर श्री आर.पी. चौधरी भी इस मुहिम का हिस्सा बने। लोकसभा टीवी के पूर्व संपादक रहे भोपाल निवासी श्री आशीष जोशी, कोटा निवासी श्री मनीष अग्रवाल और धामनोद निवासी श्री धर्मेद्र सिसोदिया सहित कई लोग आगे आये हैं और कोविड संक्रमित व्यक्तियों को ताजा फलों के जूस, दवाइयों और जरूरत के समान आदि देने में निःस्वार्थ मदद कर रहे है। 

श्री परमार ने विशेष रूप से उल्लेख करते हुए बताया कि नेमा जूस पार्लर के संचालक श्री हेमंत नेमा ने अपने छोटे भाई के निधन के बाद भी कोविड संक्रमित मरीजों को सेवाएँ देना जारी रखा। पहले दो दिन फल बाँटे और तीसरे दिन से फिर नेमा परिवार ने अपनी जिम्मेदारी को मुस्तैदी से संभाल लिया। भाई की पुण्य स्मृति में खुद भी श्री नेमा ने मरीजों को एक दिन का जूस निःशुल्क उपलब्ध कराया। श्री परमार ने इस अनूठी पहल के लिए सहयोग देने वाले सभी व्यक्तियों का हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है। श्री परमार ने कहा कि समाज के सभी वर्गों द्वारा कोविड संक्रमित मरीजों ने उपचार में यथाशक्ति निःस्वार्थ मदद और सेवा की जा रही है। निश्चित ही सभी के एक जुट प्रयासों से हम कोरोना मुक्त मध्यप्रदेश बनायेंगे।


अनुराग उइके


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here