Coronavirus Symptoms: नाक में हो रही बर्निंग सेंसेशन, कहीं आपको भी तो नहीं है Covid का ये लया लक्षण? – coronavirus nasal symptoms is nose burning a symptom of covid 19

​क्यों नाक के जरिए पैदा हो रहे हैं लक्षण

आप जानते ही होंगे कि कोरोना वायरस फैलने का जरिया मुंह और नाक है। वहीं, नाक के जरिए यह वायरस इसलिए भी तेजी से फैलता है क्योंकि नाक ACE-2 रेस्पिरेटर्स से समृद्ध होता है। यह एक ऐसा एंजाइम है जिससे नाक के स्पाइक प्रोटीन से वायरस जुड़ जाता है और वायरस को फैलने में मदद करता है।

कोविड वायरस नाक के जरिए अधिक तेजी से फैलने का कारण यही है कि ACE2 रेस्पिरेटर अधिक होता है। इसी वजह से वैज्ञानिक एक ऐसी वैक्सीन की खोज में भी लगे हुए हैं जो नाक के जरिए व्यक्ति को दी जा सके। ताकि वायरस को शुरुआती समय पर ही फैलने से रोका जा सके।

जान जाने तक की आ सकती है नौबत, अगर कोविड से ठीक होने के बाद भी दिखाई दे रहे हैं ये 3 लक्षण

​क्या नाक में जलन कोविड का लक्षण है

अगर देखा जाए तो कोरोना वायरस के लक्षणों में नाक की जलन शामिल नहीं है। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि इस लक्षण को हल्के में आंका जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसे कई मामले आए हैं जिनमें कोरोना संक्रमित मरीजों को नाक में तेज बर्निंग सेंसेशन होता है। यह लक्षण प्रमाणित तो नहीं है लेकिन सामने आए मामलों के आधार पर इसे लक्षण के रूप में देखा जा सकता है। इसके अलावा यह लक्षण नाक में किसी बैक्टीरिया या फंगल इंफेक्शन या फिर किसी तरह के वायरल से भी संबंधित हो सकता है।

​नाक में जलन का कारण

अगर आपको नाक में बर्निंग सेंसेशन हो रही है तो इसका कारण अंडरलाइंग इंफेक्शन, साइनस और ब्लोकेज भी हो सकता है। ऐसा अक्सर व्यक्ति को तब महसूस होता है जब नाक में सूजन आ गई हो। यह समस्या आगे जाकर कई बीमारियों को पैदा कर सकती है। ऐसा ही कुछ कोविड वायरस में देखा जाता है। लेकिन अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि इसके पीछे का असल कारण क्या है।

हाल ही में हुई रिसर्च बताती है कि जो लोग साइनस की समस्या से जूझ रहे होते हैं। उनमें नाक की जलन देखी जाती है। ऐसे में नाक में जलन और एलर्जी आम हो सकती है, इसे पूरी तरह कोरोना के लक्षण में नहीं देखा जा सकता।

विशेषज्ञ कहते हैं कि नाक में जलन होने की वजह नाक में रूखापन महसूस हो सकता है, जिसके कारण लगातार खुजली भी हो सकती है। इसके अलावा इसमें नाक बहना, गले में खुजली, आंखों से पानी आना, साइनस और आंखों में खुजली भी हो सकती है।

इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे कोविड-19 से जुड़े ये 8 झूठ, WHO न खोली सबकी पोल

​नाक में जलन के अलावा दूसरे कोविड लक्षण

कोरोना वायरस से जूझने वाले लोगों को नाक में होने वाले अन्य लक्षणों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। नाक में जलन के अलावा दूसरे लक्षण यह हो सकते हैं जैसे नाक बहना, बंद नाक, स्मेल ना आना, पोस्ट नेजल ड्रिप आदि। इसके अलावा सांस लेने में दिक्कत आना भी कोविड लक्षणों में शामिल है।

अंग्रेजी में इस स्‍टोरी को पढ़ने के लिए यहां क्‍लिक करें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here