स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधारी के आह्वान पर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का आंदोलन समाप्त


स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधारी के आह्वान पर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का आंदोलन समाप्त


 


भोपाल : गुरूवार, मई 27, 2021, 21:24 IST

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी के आह्वान पर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया है। मंत्री डॉ. चौधरी से प्रदेश कार्यकारिणी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने विभिन्न चरणों में बैठकों के उपरांत अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने बताया कि संविदा कर्मचारी के कल्याण के लिए 05 जून 2018 की नीति संबंधित प्रक्रिया के लिए 15 दिवस के अंदर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने बताया कि एनएचएम के निष्काषित कर्मचारी एवं आऊटसोर्सेस कर्मचारी के लिए पुर्ननियोजन की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ कर दी गई है।

मंत्री डॉ. चौधरी ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण महामारी के चलते प्रदेश की जनता को हो रही समस्या और स्वास्थ्य सेवाओं का सुचारू रूप से संचालन को दृष्टिगत रखते हुए संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है। इस अवसर पर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री जितेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रांतीय संयोजक श्री अमिताभ चौबे एवं संघ कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।


केके जोशी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here