milk for heart attack patients: Milk benefits: नए शोध में खुलासा, डेली दूध के सेवन से दिल की बीमारी रहेगी दूर; जाने कैसा रहता है कोलेस्ट्रॉल लेवल – new research reveals drinking milk daily will reduce the risk of heart attack and there is no link increased cholesterol level

दूध पीने से हमारी सेहत हमेशा दुरुस्त रहती है और कई बीमारियों का खतरा भी कम होता है। रोजाना एक गिलास दूध के सेवन से हमारा आहार पूरा होता है। दूध में प्रोटीन, वसा, कैलोरी, कैल्शियम, विटामिन डी, बी-2, बी-12, पोटेशियम, फास्फोरस और सेलेनियम जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। हाल ही में दूध को लेकर एक शोध हुआ है जिसमें कई तरह की बातें सामने आई हैं। नए शोध में में इस बात का खुलासा हुआ है कि एक गिलास दूध के रोजाना सेवन से दिल की गंभीर बीमारियों के खतरे को टाला जा सकता है। आयुर्वेद में दूध को संपूर्ण आहार कहा गया है।

शोध के अनुसार, डेली दूध के सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल में रहता है। रिसर्च में दो मिलियन अमेरिकी और ब्रिटिश नागरिकों को शामिल किया गया, जिसके नतीजे को इंटरनेशनल जर्नल में प्रकाशित किया गया है। आइए, जानते हैं दूध के सेवन से कितने सेहतमंद रह सकेंगे हम और आप।
(फोटो साभार: istock by getty images)

​दूध पीने वालों में मिला अच्छा और बुरा कोलेस्ट्रॉल

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ओबेसिटी में पब्लिश स्टडी के मुताबिक, जो लोग नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में दूध पीते थे, उनमें अच्छे और बुरे दोनों तरह के कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम था। जानकारी के लिए बता दें कि कोलेस्ट्रॉल दो तरह के होते हैं, हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन और लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन।

शोध में कुछ लोग के अंदर अच्छा वाला हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन यानी HDL वाला कोलेस्ट्रॉल पाया गया, तो तमाम में लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन यानी बुरा वाला कोलेस्ट्रॉल मिला। साथ रिसर्च में ये बात भी सामने आई रिसर्च में रोजाना दूध पीने वाले लोगों का बॉडी मास इंडेक्स औसत रूप से ज्यादा पाया गया।

COVID RT-PCR टेस्ट के सैंपल लेने का नया तरीका है बेहद आसान और सस्ता, सिर्फ 3 घंटे में पाएं रिजल्ट

​14% हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है दूध

14-

शोध में इस बात का भी पता चला है कि जो लोग रोजाना एक ग्लास दूध का सेवन करते हैं, उनमें हार्ट अटैक का खतरा 14 फीसदी तक कम हो जाता है। आपको बता दें कि पिछले के शोध में भी ये बात सामने आ चुकी है कि सैचुरेटेड फैट का संबंध दिल की बीमारी के अधिक खतरे से हो सकता है।

जबकि रिसर्च के मुताबिक, सैचुरेटेड फैट में भरपूर दूध का संबंध स्वास्थ्य के खतरे से उस तरह जुड़ता हुआ नजर नहीं आया जैसा कि फैटी फूड्स जैसे रेड मीट से होता है।

बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल तों चेंज करें डाइट, खाने में शामिल करें अंडे से लेकर फल-सब्‍जियां

​हेल्दी डाइट में शामिल करें दूध

यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग में न्यूट्रिशनिस्ट और शोधकर्ता प्रोफेसर विमल करानी ने बताया कि दिल की बीमारियों से बचाव के लिए हेल्दी डाइट में दूध को शामिल किया जा सकता है। जैसा कि शोध के नतीजों से साफ जाहिर है कि दूध का इस्तेमाल कार्डियो-वैस्कुलर बीमारी के खतरे का स्पष्ट मामला नहीं है। हालांकि, दूध पीने वालों के बीच बॉडी मास इंडेक्स और शरीर के फैट में थोड़ी बढ़ोतरी मिली।

​दूध पर हुए शोध में शामिल हुए इतने लोग

दूध को लेकर हुए नए रिसर्च में यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग, यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ ऑस्ट्रेलिया, सदर्नऑस्ट्रेलियन हेल्थ एंड मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट, यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन और यूनिवर्सिटी ऑफ ऑकलैंड के शोधकर्ताओं ने मिलकर किया है।

इस शोध में अमेरिकी और ब्रिटिश नागरिकों के करीब 20 लाख लोगों के डाटा लिया गया था। ये शोध उस रिसर्च के बाद आया है जिसमें डेयरी प्रोडक्ट्स के सेवन को सेहत के लिए हानिकारक बताया गया था।

​दूध पीने के फायदे

  • हर रोज गर्म दूध पीने से हमारे दांत और हड्डियां मजबूत बनती हैं।
  • दूध, मांसपेशियों के विकास के लिए भी बहुत जरूरी है।
  • इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
  • रात में दूध के सेवन के बाद नींद अच्छी आती है।
  • अगर आपको कब्ज की समस्या है तो गर्म दूध पीना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। ये पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
  • दूध में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होता है। इस आधार पर भी इसे हर रोज लिए जाने की सलाह दी जाती है, ताकि दिनभर ऊर्जावान बने रहें।
  • अगर आप काम करने के दौरान बहुत जल्द ही थकावट महसूस होती है तो आपको गर्म दूध पीना शुरू कर देना चाहिए।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here