summer rose water: Summer Drink: गर्मी में पीएं गुलाब की पंखुड़ियों का केमिकल फ्री जूस, पूर्व मिस वर्ल्ड की डायटीशियन ने बताए Rose ड्रिंक के 7 फायदे – drink everyday chemical free rose gulab juice and beat the heat celebrity dietician tells 7 amazing benefits

मई और जून साल की चिलचिलाती गर्मी में आप शरीर के बाहर की गर्मी को तो कूलर और ऐसी से ठंडा रख सकते हैं लेकिन इंटरनल कूलिंग के लिए आपको हेल्दी ड्रिंक का ही सहारा लेना पड़ता है। वैसे तो गर्मी में राहत दिलाने वाली तमाम तरह की हेल्दी ड्रिंक्स हैं लेकिन एक ही तरह के पेय का सेवन करने से कई बार लोग बोर भी हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक खास पारंपरिक देसी ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं।

इस ड्रिंक के बारे में सेलिब्रिटी डायटीशियन नमामि अग्रवाल ने बताया है। डायटीशियन समर रोज ड्रिंक बनाने के मेथड बनाने के साथ-साथ इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में भी जानकारी दी है।
(फोटो साभार: istock by getty images and Instagram)

​असली गुलाब के पत्तों का ड्रिंक

रूह अफजा के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे। गर्मी में सबसे ज्यादा पाया जाने वाला शरबत रूह अफजा ही है। गुलाब की पंखुड़ियों से बना यह शरबत लोगों को बहुत पसंद आता है। समर सीजन में रूह अफजा का शरबत बनाकर पीने से पूरे शरीर में तरावट आ जाती है।

बहरहाल, ये तो मार्केट वाला शरबत है लेकिन अगर असली गुलाब के पत्तों का जूस मिल जाए तो दोगुना मजा आ जाएगा। डायटीशियन नमामि अग्रवाल ने अपने सोशल पेज पर समर सीजन के एक हेल्दी ड्रिंक शेयर की है जो गुलाब के पत्तों से बनती है। इस ड्रिंक का नाम भी उन्होंने Summer Rose ड्रिंक ही रखा है।

एक्ट्रेस पूजा बत्रा के इस वर्कआउट से मिलेगा जोड़ों के दर्द से छुटकारा, स्‍किन भी करेगी ग्‍लो

डायटीशियन ने बताई समर रोज बनाने का तरीका

​Summer Rose ड्रिंक की सामग्री

summer-rose-

देसी गुलाब के पत्ते

1 टी स्पून सब्जा सीड्स का रस

1 चम्मच नींबू का रस

1 गिलास पानी

नए शोध में खुलासा, डेली दूध के सेवन से दिल की बीमारी रहेगी दूर; जाने कैसा रहता है कोलेस्ट्रॉल लेवल

​Summer Rose ड्रिंक बनाने का तरीका

summer-rose-

सबसे पहले आप गुलाब के फूल को तोड़ें और उसे अच्छे से एक बर्तन में धो लें ताकि धूल मिट्टी निकल जाए। इसके बाद इसे मिक्सर में डालें और उसमें थोड़ा सा पानी एड करें। गुलाब के पत्तों को मिक्सी में पीसने के बाद जूस को एक कटोरी में रख लें। इसके बाद एक गिलास ठंडा पानी लें।

इस में सब्जा सीड्स और लेमन जूस को एड करें। बस हो गई आपकी हेल्दी ड्रिंक तैयार। सही मायने में देखा जाए तो ये देसी गुलाब का असली जूस यही है और इसके फायदे भी उतने ही अच्छे हैं। क्योंकि ये जूस केमिकल और शुगर फ्री है जिससे आपको कई लाभ होंगे।

​देसी गुलाब की समर ड्रिंक के फायदे

डायटीशियन के मुताबिक, देसी गुलाब का केमिकल फ्री और शुगर फ्री यह जूस आपकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है।

  • रोजाना इस जूस का सेवन करने से आपको गर्मी में ठंडक का अहसास मिलेगा। सुबह के वक्त पीने से आप दिनभर ऊर्जावान फील करेंगे।
  • कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
  • गर्मी से होने वाली स्किन एलर्जी से भी फायदा पहुंचेगा। यानी कील मुंहासे नहीं होंगे।
  • रोजाना इसे पीने से चेहरे एक दम ग्लो करेगा।
  • रोज समर ड्रिंक से हीमोग्लोबिन भी सही रहता है।
  • पॉलीसिस्टिक ओवरी डिजीज (पीसीओडी) की समस्या नहीं होगी। यह एक महिलाओं में होने वाला मेटाबॉलिक और एंडोक्राइन डिसऑर्डर है, जो हार्मोन के स्तर को प्रभावित करता है। पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम के कारण मरीज अक्सर पेट के निचले हिस्से में दर्द, पेशाब करने में कठिनाई, अनियमित पीरियड्स, और हार्मोनल असंतुलन से जूझता है। रोज जूस इसके लिए फायदेमंद है।

​इस तरह से स्वादिष्ट बना सकते हैं शरबत

समर ड्रिंक का टेस्ट और पोषक तत्व बढ़ाने के लिए आप इसमें चुकंदर के रस, तुलसी के पत्तों का रस, पुदीना का रस, पिसी हुई छोटी इलायची और चीनी भी मिला सकते हैं। इससे ड्रिंक का स्वाद भी बढ़ेगा और पोषक तत्व से मिलने वाले फायदे भी बढ़ जाएंगे।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here