उपचार के लिए संसाधनों की कमी नहीं रहने दी जाएगी: डॉ. मिश्रा


उपचार के लिए संसाधनों की कमी नहीं रहने दी जाएगी: डॉ. मिश्रा


जिला चिकित्सालय को वेंटिलेटर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर किए समर्पित
पुलिस लाइन में कोविड-केअर सेंटर का किया शुभारंभ
 


भोपाल : शनिवार, मई 29, 2021, 21:09 IST

दतिया में उपचार के संसाधनों की किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जिला चिकित्सालय दतिया में पोर्टेबल वेंटिलेटर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर समर्पित करते हुए यह बात कही। डॉ. मिश्रा ने शनिवार को  पुलिस लाइन में सर्व सुविधा युक्त आठ बिस्तरीय  कोविड-केअर सेन्टर का भी शुभारंभ किया।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने दतिया में कोरोना की तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू वार्ड में दो पोर्टेवेल वेंटीलेटर एवं 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर समर्पित किए। उन्होंने कहा कि एसएनसीयू वार्ड में पोर्टेवल वेंटीलेटर एवं  ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिलने से मरीजों के उपचार में और  अधिक आसानी होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन में भी सर्व सुविधा युक्त कोविड-केअर सेन्टर प्रारंभ हो जाने से पुलिस कर्मचारियों के साथ ही उनके परिजनों को भी बेहतर तरीके से उपचार उपलब्ध हो सकेगा।

दो कृषकों के परिजनों को सहायता राशि की प्रदान

डॉ. मिश्रा ने मुख्यमंत्री जीवन कृषि कल्याण योजना अंतर्गत जिले के 2 कृषकों की कृषि कार्य करते हुए असामयिक मृत्यु हो जाने पर उनके परिजनों को चार-चार  लाख रुपए की सहायता राशि के चेक प्रदान किए। डॉ. मिश्रा ने योजना अंतर्गत बुधेरा निवासी स्व. गिरवर सिंह लोधी की पत्नी श्रीमती अंगूरी लोधी और महाराजपुर के स्व.रामहजूर पाल की पत्नी श्रीमती फूलवती को सहायता राशि के चेक प्रदान किए।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here