स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के निदेशक का कहना है कि यात्रियों की बुकिंग भी शुरू कर दी है. राकेश सहाय के मुताबिक रायपुर एयरपोर्ट से अभी 14 फ्लाइट्स का संचालन हो रहा है और 6 नई फ्लाइट जुड़ने के बाद ये संख्या 20 हो जाएगी. नई फ्लाइट शुरू होने के बाद छत्तीसगढ़ से यात्रा कर रहे लोगों को 15 शहरों में यात्रा के लिए फ्लाइट का विकल्प मिल सकेगा.
यहां चेक करें फ्लाइटा का शेड्यूल
नई फ्लाइट्स में रायपुर-इंदौर के लिए इंडिगो की फ्लाइट 6E-7111 इस महीने 17 जुलाई से शुरू होगी जो रायपुर से 17.50 बजे रवाना होकर 19.50 बजे इंदौर पहुंचेगी
इसी तरह रायपुर- प्रयागराज के लिए भी 17 जुलाई से ही फ्लाइट शुरू होगी 6E-7988 रायपुर से सुबह 8.35 बजे रवाना होकर 10.20 बजे प्रयागराज पहुंचेगी
रायपुर से बंगलुरू की फ्लाइट 20 जुलाई से शेड्यूल की गयी है. 6E-412 यहां से 20.20 बजे उड़ान भरकर 22.30 बजे बंगलुरू पहुंचेगी
इसी तरह रायपुर से चेन्नई की फ्लाइट 21 जुलाई से शुरू होगी 6E-6072 रायपुर से 18.40 बजे रवाना होकर 20.30 बजे चेन्नई पहुंचेगी. इसे सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही संचालित किया जा रहा है
इसके अलावा मुंबई और दिल्ली के लिए भी नयी फ्लाइट शुरू होगी. रायपुर से मुंबई के लिए नई फ्लाइट 6E-5512 सप्ताह में 4 दिन संचालित की जाएगी. सोमवार,शुक्रवार, शनिवार और रविवार को ये फ्लाइट सुबह 8.15 बजे रवाना होकर 10 बजे मुंबई पहुंचेगी. दिल्ली के लिए नई फ्लाइट 6E-6168 को 20 जुलाई से शुरू किया जाएगा जो रायपुर से सुबह 8.05 बजे रवाना होकर 10 बजे दिल्ली पहुंचेगी.
Source link

